Advertisement

बूथ कार्यकर्ता ही कांग्रेस पार्टी की हैं रीढ़ – आशीष छाबड़ा

बूथ कार्यकर्ता ही कांग्रेस पार्टी की हैं रीढ़ – आशीष छाबड़ा

ग्राम हसदा गली सीमेंटीकरण कार्य लागत राशी 15 लाख रुपए की रखी आधारशिला, सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हसदा में आयोजित बूथ चलो अभियान के अन्तर्गत हसदा सेक्टर कमेटी सम्मेलन में मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की तैल चित्र में माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारम्भ का किए।
इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की शहरी एवं ग्रामीण आधारित योजनाओं से शहर से लेकर ग्रामीण जनता आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इन पौने 5 सालो में जो विकास कार्य हुए हैं, वह काबिले तारीफ है, पौने 5 सालों में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के गांव से लेकर शहरों की तस्वीर बदल गई है यह काम सिर्फ और सिर्फ आप सभी कांग्रेस पार्टी जबाज साथियों के सहयोग के बदौलत ही संभव हुआ हैं। एक एक गांव का विकास होने के साथ एक एक ग्रामीण तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचने से सभी खुशहाल है,आप अभी जाबाज कार्यकर्ताओ के कड़ी मेहनत, कड़ी परिश्रम के दम पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार 2018 में 36 वायदे के साथ आयी थी, उसमें से अधिकतर वायदे पूरे हो गये है। 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को 68 सीटे देकर सरकार बनाने का मौका दिया। सबसे पहले सरकार के किसानों से वादा किया था की किसानों का कर्जा माफ करेंगे 17 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्रालय में जाकर सबसे पहले 19 लाख किसानों का लगभग 10 हजार करोड़ रूपये का कर्ज माफ किया। दूसरा वादा था की किसानों का धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपये में खरीदेंगे,प्रदेश कांग्रेस की सरकार ने 2500 रूपयें में धान खरीदा,साथ ही 20 क्विंटल धान खरीदनें का ऐतिहासिक निर्णय लिया। हमारी सरकार आने के बाद किसानों को बहुत लाभ हुआ है, पहले 16 लाख किसान साथी धान बेचते थे, अब 24 लाख किसान धान बेचते है, किसानों की चिंता अगर कोई करता है तो वह किसान के बेटा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करते हैं। कृषि क्षेत्र, व्यापार क्षेत्र, बहुत बढ़ा है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने रोजगार के अवसर भी प्रदान किये है। सभी विभागों में बहुत सारी नौकरिया निकाली गयी है। मजदूर, जनता, महिलाये, युवा सभी वर्ग बहुत खुश है,आज के समय में सबसे बड़ी शक्ति सबसे बड़ी ताकत हैं बुथ है, जितना अच्छा मजबूत बुथ होगा जितना अच्छा सक्रिय बुथ होगा, निश्चित रूप से उस बूथ से उतना अच्छा परिणाम मिलेगा हम सभी को बूथों में जाने का यह एक सुनहरा अवसर हैं। सरकार का प्रमुख उद्देश्य समाज के अंतिम छोर के लोगों का विकास करना है,आज प्रदेश सरकार, पूरे देश मे सबसे ज्यादा कीमत पर किसानों का धान खरीद रही हैै, किसान पुत्र मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर वर्ग का समुचित विकास किया है, गरीब परिवारों को 1 रुपए किलो में चावल प्रदान करने के साथ पशुपालकों से 2 रुपए किलों में गोबर भी खरीदा जा रहा है, प्रदेश के भूमिहीन किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 7 हजार रुपए दे रही है, प्रदेश में गोठानों में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन कराकर जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देकर छत्तीसगढ़ को जैविक खेती की ओर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है,
राज्य सरकार की सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना जैसीयोजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मार्गदर्शन में प्रदेश में रीपा योजना की शुरुआत हुई, जिससे महिलाओं को अच्छा खासा फायदा मिल रहा है। गांव में ही रूरल इंडस्ट्रियल पार्क खोले जाने से अब महिलाओं को घर के पास ही रोजगार मिल रहा है। साथ ही उनकी आमदनी भी दोगुनी हो रही है, महिलाएं अब अत्याधुनिक मशीन चला रही हैं। महिलाएं चूल्हे चौके से बाहर निकली हैं और अब अत्याधुनिक मशीन चला रही हैं। महिलाओं को मशीन चलाने के बकायदा ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद आज महिलाएं पेंट, ईंट, दोना-पत्तल समेत 100 से ज्यादा प्रकार के सामान का उत्पादन कर रहीं हैं। कांग्रेस सरकार ने संस्कृति को धरोहर को सुदृढ़ किया। सच्चाई कांग्रेस पार्टी के साथ है दोबार हम छत्तीसगढ़ में फिर से सरकार बनायेंगे इस बार हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो नारा दिया है, अब की बार 75 पार को साकार करना है, साथ ही विधायक आशीष छाबड़ा के कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम हसदा एवं गोडगिरी के सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा, सभी को विधायक आशीष छाबड़ा ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर स्वागत किए। इस अवसर पर रामेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेरला, विनोद परगनिया अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति, आशीष परगनिया अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति, बबला वर्मा, राजेश चंदेल, कुशाल नायक, खेमलाल वर्मा, उदेराम साहू, सुनील पूरी गोस्वामी, मेघनाथ निर्मलकर, भक्तु पाल, शिवनाथ साहू, इतवारीराम साहू, अलख राम पाटिल, मानव बेग, गजानद जोशी, सुदामा पाल, अजय कुर्रे, हरिश साहू, तीरथ साहू, संतोष साहू, बिसरू साहू, तुलाराम साहू, सलीम खान, रूपेंद्र गवेल, रमेश परगनिया, नरेश साहू, संतराम बारले, सालिक बंछोर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारीगण, सदस्यगण उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47