
साजा पुलिस ने 3 जुआडियों से 2680 रूपये एवं तास किया जप्त
बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। 27.08.2023 को जिसके तहत थाना साजा को 27 अगस्त को क्षेत्रांतर्गत खदान के पास बरगद पेड के नीचे आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे हैं की सुचना पर थाना साजा स्टाफ पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही कर तीन जुआडियों को पकड़ा गया। थाना साजा में जुआ का 1 प्रकरण दर्ज कर 3 जुआडियों के विरूद्ध धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों गोपालराम पाल उम्र 40 साल मोहभट्ठा, दुर्गेश साहू उम्र 30 साल मोहभट्ठा, प्रेमदास बंजारे उम्र 40 साल कोदवा के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 2680 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में थाना साजा प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव, सउनि कृष्ण कुमार क्षत्री, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, गौरी शंकर शर्मा, आरक्षक सौरभ सिंह, जयकिशन साहू, अमित सिंह एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।












