Advertisement

आप लोगों का उत्साह ही बता रहा हैं कि कांग्रेस की विदाई तो हैं अब तय – निशा सिंह

आप लोगों का उत्साह ही बता रहा हैं कि कांग्रेस की विदाई तो हैं अब तय – निशा सिंह

बेमेतरा – आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा लगातार तैयारियों में जुटी हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले यह 2023 के विधानसभा चुनाव एक सेमीफाइनल हैं, इस चुनावी रण को फतह करने के लिए भाजपा के प्रवासी विधायक विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर प्रदेश कांग्रेस सरकार की कमियों, स्थानीय विधायक के भ्रष्टाचार को उजागर करने कार्यकर्त्ताओ से सीधे चर्चा व केंद्र मोदी सरकार की योजनाओं को प्रचार प्रसार का काम कर रहें हैं। इसी कड़ी में बेमेतरा विधानसभा की जिम्मेदारी बिहार प्रदेश के प्राणपुर विधानसभा के विधायक व भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री निशा सिंह संभाली हुई हैं। विधानसभा में चारो मंडल के दौरा करने के बाद अब शक्तिकेन्द्र में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुँची। इस कड़ी में 27 अगस्त को देवरबीजा शक्तिकेन्द्र की बैठक देवांगन भवन में हुई। बैठक की प्रारंभ सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री की मन की बात से हुआ, जहाँ सभी कार्यकर्ताओं ने श्रवण किया। इनके बाद सभी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव संबंधित चर्चा किया व सुझाव मांगा गया। बैठक को संबोधित करते हुए निशा सिंह ने कहा हम लगातार विधानसभा के हर मण्डल कई ग्राम में जा रहे हैैं, सभी स्थानों के कार्यकताओ में उत्साह हैं, वहीं जनता कांग्रेस से त्रस्त हो चुकी हैं, जमीनी स्तर में कोई काम नहीं हैं। सबने आगामी चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने को तैयार बैठे हैं। बस हम सब प्रत्येक कार्यकर्ताओं को यह चुनाव युद्ध के रूप में लड़ना हैं। कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया हैं, हमे इस बात को घर घर तक ले जाना हैं, बताना हैं। भाजपा की सरकार बनेगी तो 16 लाख आवास जो केंद्र से स्वीकृत हैं उसमें हस्ताक्षर करके ही मुख्यमंत्री अपने आवास में जायेगा। आयुष्मान कार्ड लागू हर जगह करेंगे, धान खरीदी के मामले में हम कांग्रेस से 20 ही रहेंगे। साथ ही साथ केंद्र की योजनाओं के लाभार्थी से संपर्क कर बताइए यह कार्य भाजपा ने किया, कोरोना काल में भारतवासी के साथ खड़ा रहा वह भाजपा सरकार, कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज प्रत्येक लोगों को लगाने कार्य किया केंद्र सरकार ने, हमें कमर कस लेना हैं, अंतिम में इतना ही कहूंगी की यह आप लोगों का उत्साह ही बता रहा हैं कि कांग्रेस की विदाई तो अब तय हैं। वही विधायक निशा सिंह सहित विधानसभा के प्रमुख नेतागण जनपद सदस्य केशर सोरी के यहाँ भोजन ग्रहण किए। अंतिम में संपर्क से समर्थन अभियान के तहत सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक वरिष्ठ कार्यकर्ता से मिलकर मोदी सरकार की नीतियों व उनके कार्यों को बताकर समर्थन मांगा। जिसमें ग्राम के भुनेश्वर देवांगन, मुकेश देवांगन, हेमलाल देवांगन, अशोक देवांगन विष्णु देवांगन सहित अन्य लोगों के घर जाकर भेंट किया गया। इस अवसर पर विधानसभा, मण्डल, शक्तिकेन्द्र के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ नेता सही सक्रिय कार्यकर्ता व मातृ शक्ति उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आधा सैकड़ा लोगों ने किया भाजपा प्रवेश – चुनाव प्रभारी की उपस्थिति मे शक्तिकेन्द्र की बैठक हुई, जहाँ लगभग आधा सैकड़ा लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार की रीति नीति, उनके गरीब कल्याण सुशासन कार्यो व भाजपा प्रदेश के संगठनात्मक कार्य से प्रभावित होकर भाजपा प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक अवधेश सिंह चन्देल के नेर्तृत्व में लगभग आधा सैकड़ा लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। जिसमें पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व ग्राम उपसरपंच व क्षेत्र में अपने सामाजिक कार्य से पकड़ रखने वाली मातृ शक्ति अलग अलग ग्राम के शामिल हैं। बैठक में प्रमुख रूप से बिहार प्राणपुर विधायक निशा सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक अवधेश सिंह चन्देल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र, पूर्व प्रदेशमंत्री संध्या परगनिहा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललिता साहू, मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल, यशवंत वर्मा, महामंत्री गौकरण साहू, डोमेंद्र राजपूत, पोषण वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, वरिष्ठ नेता प्रीतम चन्देल, संजीव तिवारी, विनोद दुबे, हर्ष तिवारी, रीना साहू, ममता देवांगन, सुनीता यादव, शक्तिकेन्द्र के प्रभारी संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे। भाजपा प्रवेश करने वालों में विशाल देशलहरे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बेरला, हीरालाल सोनी, रवि तुरकाने, डोमन वर्मा, रामचरण वर्मा, ढेलु राम यादव, फेकू साहू, ठलेशर साहू, रामायण धुर्वे, उमेन्द्र पूरी गोस्वामी, तिरिथ राम ठण्डन, नीता साहू, कौशल्या साहू, रेखा कुर्रे, पूजा शर्मा, अनिता टावरी, किरण देवांगन, उत्तरा साहू, कुमारी विश्वकर्मा, चितरेखा साहू, रश्मि पाल, रजवंतीन गोयल, इन्दौरीतिन गोयल, उदय साहू उपसरपंच सहित बिरौदा से 10 अन्य लोगों ने किया। वही केशडबरी से योगेंद्र निषाद, टिकेश्वर यादव के अलावा 12 अन्य लोगो ने भाजपा प्रवेश किया। इन सभी को विधायक निशा सिंह ने भाजपा गमछा पहनाकर पार्टी की ओर से स्वागत अभिनंदन किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47