Advertisement

देवरबीजा पुलिस ने बीजा में लगाया जन चौपाल एवं समाधान शिविर

देवरबीजा पुलिस ने बीजा में लगाया जन चौपाल एवं समाधान शिविर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक पंकज, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा जन चौपाल एवं समाधान शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत दिनांक 27 अगस्त को पुलिस चौकी देवरबीजा स्टाफ द्वारा ग्राम बीजा में ग्रामवासियों को साइबर क्राइम से बचने तथा नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा करने से व्यक्तिगत, शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से होने वाले नुकसान, साथ ही युवा वर्ग के भविष्य में पड़ने वाली प्रभाव से अवगत कराया गया तथा मोबाईल गुम लिंक व हमर बेटी हमर मान के संबंध में जानकारी दिया गया। समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479257558 देकर अपनी समस्या एवं शिकायत की जानकारी तुरंत पुलिस को देने हेतु सलाह दी गई तथा आमजन को यातायात के नियमों का हमेशा पालन करनें एवं दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित कर अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। इस दौरान पुलिस चौकी देवरबीजा स्टाफ प्रधान आरक्षक अशरफ खान, आरक्षक बसंत यादव, रमेश चंद्रवंशी व अन्य स्टाफ एवं ग्राम बीजा के वरिष्ठ व ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47