गैर मान्यता प्राप्त अस्पतालों में संचालित कोविड सेंटरों से ईलाज कराने पर भी कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति की राशि देय होगी। इस हेतु मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन!

छत्तीसगढ़ समेत पूरा देश कोविड -19 कोरोना महामारी के चपेट में आने की वजह से सैकडों शिक्षक एवं कर्मचारी आवश्यकतानुसार विभिन्न शासकीय एवं प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करवाये हैं। किन्तु उनके द्वारा प्रस्तुत प्रतिपूर्ति मांग पत्र को स्वास्थ्य शिक्षा संचनालय द्वारा अमान्य किये जाने से सैकड़ों शिक्षक/कर्मचरियों के समक्ष अर्थिक क्षति की स्थिति निर्मित हो गयी है।
शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री यशवन्त सिंह वर्मा एवं संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा ने बताया कि कोविड -19 कोरोना महामारी के समय प्रदेश के सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारियों ने कोरोना के पीक काल में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त शासकीय/अशासकीय अस्पतालों में समय पर वेंटिलेटर बैड उपलब्ध नही होने पर आपात स्थिति निर्मित हो जाने की वजह से अपने गृह निवास के आस-पास स्थित शासकीय/अशासकीय मान्यता प्राप्त अथवा गैर मान्यता प्राप्त प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाये हैं। किन्तु उक्त कर्मचारियों द्वारा चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि रिएम्ब्समेन्ट हेतु प्रस्तुत आवेदन में स्वास्थ्य शिक्षा संचनालय की ओर से आपत्ति दर्ज करते हुए कहा जा रहा हैं कि उपरोक्त अस्पताल गैर मान्यता प्राप्त अथवा शासन द्वारा जारी मान्यता सूची में नही होने के कारण प्रतिपूर्ति राशि देय नही होगी। चूंकि कोरोना महामारी के समय शिक्षक/कर्मचारी के पास इतना पर्याप्त समय नही था कि वे इन सब मापदंडों का पालन कर सकें। ऐसे समय में शासकीय/अशासकीय मान्यता प्राप्त/गैर मान्यता प्राप्त अपने नजदीकी अस्पताल में शिक्षक/कर्मचारियों द्वारा इलाज करवाया गया। जो कि आपात स्थिति में कर्मचारियों द्वारा सोच समझकर लिया गया निर्णय होने की वजह से छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने शासन-प्रशासन से सम्बंधित कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि (रिएम्ब्समेन्ट) का नियमों में समयानुसार सरलीकरण करते हुए यथाशीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की हैं।*
*छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री श्री भुपेश बधेल से मुलाकात कर इस विषय पर फेडरेशन की ओर से अपना पक्ष रखते हुए चर्चा की जिससे माननीय मुख्यमंत्री ने कोविड-19 कोरोना इलाज की चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि को मान्यता अथवा गैर मान्यता प्राप्त किसी भी अस्पतालों में इलाज कराने पर भी भुगतान हेतु अश्वासन दिए। आशा है कि यथाशीघ्र आदेश भी जारी हो जाएंगे।*
*छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर, महामंत्री यशवन्त सिंह वर्मा, संगठन मंत्री प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष हरिराम शर्मा, मंत्री उमेश भारती गोस्वामी, संभागीय अध्यक्ष बी.एल.चन्द्राकर, सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष राम नारायण मिश्रा, कोषाध्यक्ष गोविंद सोनी, जिला अध्यक्ष सुनील नायक रायपुर, टेकराम सेन महासमुंद, नवीन चन्द्राकर धमतरी, प्रकाश तिवारी बलौदाबाजार, ए.एन.वर्मा गरियाबंद, वाय.के.दिल्लीवार बालोद, हरनारायण सिंह राजपूत दुर्ग, अश्वनी बेनर्जी बेमेतरा, पूरन लाल साहू राजनांदगांव, के.के.गुप्ता कवर्धा, रामसेवक गुप्ता बलरामपुर, टिकेश ठाकुर कांकेर, हरीश पाठक बस्तर, रमन दास झड़ी बीजापुर, निर्मल शार्दूल कोंडागांव, बी.एल.यादव दंतेवाड़ा, शैलेन्द्र भदौरिया सुकमा, नरेन्द्र जूरी नारायणपुर, ऋषि पटेल बिलासपुर, नारायण भास्कर मुंगेली, तरुण राठौर कोरबा, भुनेश्वर देवांगन जांजगीर, सदेसिंह कोमरे बस्तर, अशोक गुप्ता बिलासपुर, पीला राम पटेल शक्ति, अनिल यादव रायगढ़, गोविंद गुप्ता सरगुजा, विपिन पाठक बलरामपुर, के.के.साहू कोरिया, हरिशंकर यादव जशपुर, रामसेवक गुप्ता रामानुजगंज, बी.रघु रामकुमार बघेल, अवध राम वर्मा, राजन बघेल, मोहित वर्मा, श्रीमती साधना दुबे, लक्ष्मी राव, दुर्गा पाठक, उत्तम पवार, गिरधर साहू, लक्ष्मीकांत शर्मा, बृजराज वर्मा, राजेन्द्र साहू, ज्ञानेश्वर वर्मा, बालगोविंद गौतम, भुनेश्वर, चंद्रप्रकाश सिंह चौहान, विजयकुमार सिंह, गोपाल यादव एवं गिरधर साहू ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिपूर्ति राशि के लिए स्वीकृति देने पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM