छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

भेंट मुलाकात में जिन्‍होंने कराया था भोजन, सीएम भूपेश बघेल ने उन्‍हें रात्रिभोज कराने बुलाया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की सभी विधानसभा सीट पर भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान एक परिवार के घर भोजन किया। उन सभी परिवारों को मुख्यमंत्री बघेल ने मुख्यमंत्री निवास पर न्यौता देकर रात्रिभोज कराने का अभियान शुरू किया है। पहले चरण में रायपुर संभाग की विधानसभा सीट के लोगों को आमंत्रित किया गया। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री ने एक-एक परिवार के साथ भोजन किया और उनसे संवाद भी किया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 87 विधानसभा में भेंट मुलाकात कर चुका हूं। आप सभी ने मुझे खाने पर बुलाया था। आप सभी ने इतने सारे व्यंजन खिलाए। अलग-अलग तरह की भाजी खिलाई। भोजन खिलाने के दौरान मैंने आपमें भाईचारा देखा। सबसे खास बात मुझे यह लगी कि किसानों के जीवन में सुंदर बदलाव आया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं। यह सब देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा कि हमारी किसान हितैषी नीतियों का जमीनी असर अच्छा दिख रहा है। मुख्यमंत्री ने एक-एक परिवार को बड़ी आत्मीयता के साथ खाने के टेबल पर बिठाया। खुद सबके पास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पिछली मुलाकात की बातें साझा की और परिवारजनों के बारे में चर्चा की। रात्रिभोज के दौरान संबंधित गांव के सरपंच और क्षेत्र के विधायक भी मौजूद थे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!