6 लाख के इनामी नक्सली दंपती गिरफ्तार

कवर्धा । जिले के पर्यटन स्थल रानीदहरा जल प्रपात में पिकनिक मनाने गए दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की डूबने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि नहाते दोनों युवक गहराई में जा समाए। 2 सितंबर शनिवार की शाम 5 बजे की घटना है. 4 घंटे की कड़ी मशक्कद के बावजूद दोनों की लाश नहीं मिली थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह दोनों युवकों की डेड बॉडी को जलप्रपात से बाहर निकाला गया. दोनों युवक कवर्धा शहर के निवासी थे. मृतक युवक का नाम राहुल ठाकुर और शुभम झारिया बताया जा रहा है. 10 दोस्त एक साथ पिकनिक मनाने गए थे, जिसमें से रानी दहरा जलप्रपात से 8 दोस्त कल रात को लौट गए थे। बोडला थाना के रानीदहरा जलप्रपात का मामला है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM