Advertisement

Balrampur: बलरामपुर जिला अस्पताल में मरीजों के साथ किया गया दुर्व्यवहार, BJP कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन..

Balrampur: बलरामपुर जिला अस्पताल में मरीजों के साथ किया गया दुर्व्यवहार, BJP कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन..

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलरामपुर:अनिल यादव: बलरामपुर जिला अस्पताल में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभागीय कर्मचारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।वह भी जिला चिकित्सालय के सामने ही बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की साथ ही धरना प्रदर्शन किया। मामले की सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी SDM भी जिला अस्पताल पहुंचे। एसडीएम ने धरना प्रदर्शन कर रहें कार्यकर्ताओं को समझाकर किसी तरह मामला को शांत कराया। दरअसल पुरा ममला बलरामपुर जिला अस्पताल में अस्पताल के स्टाफ नर्स और चिकित्सकों के ऊपर मरीजों से दुर्व्यवहार करने के आरोप लगा है। मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल के सामने ही विरोध प्रदर्शन करने लगे। साथ ही अस्पताल स्टाफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की मरीजों के परिजन ने लगाए आरोप बलरामपुर निवासी गणेश कुमार की पत्नी टाइफाइड का इलाज कराने के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती थी। अस्पताल का बाथरूम गंदा था और पंखा भी नहीं चल रहा था। इसकी शिकायत महिला ने नर्स स्टाफ और चिकित्सकों से की इस पर नर्स और चिकित्सकों ने महिला को डांटते हुए कहा कि पंखा खराब है तो कैसे चलेगा तथा बाथरूम डेली साफ होता है। महिला ने अपने पति गणेश कुमार को अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की जानकारी दी।वहीं गणेश कुमार ने बताया कि
मेरी पत्नी टाइफाइड का इलाज कराने जिला अस्पताल में भर्ती है।उसे भारी गर्मी लग रही थी तथा वार्ड का पंखा नहीं चल रहा था।साथ ही बाथरूम भी बहुत गंदा था। इसकी शिकायत मौजूद नर्स और चिकित्सकों से की जिससे उन्होंने पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47