Advertisement

कांग्रेस राष्‍ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के इस दौरे के बाद जारी होगी कांग्रेस की पहली सूची, सियासी हलचल हुई तेज

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस प्रत्‍याशियों की पहली सूची अब राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के राजनांदगांव दौरे के बाद जारी होगी। खड़गे का 8 सितंबर को राजनांदगांव दौरा प्रस्‍तावित है। इससे पहले प्रत्याशी चयन को लेकर रविवार की रात को प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित और चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें कुछ सीटों पर प्रत्‍याशी चयन को लेकर सहमति बन गई है।

इस बीच सूत्रों के हवाले से जो खबर निकलकर आ रही है उसके अनुसार कांग्रेस इस बार केवल ऐसे नेताओं को टिकट नहीं देगी जिसके पास चुनाव लड़ने का अनुभव न हो। पार्टी ने तय किया है कि केवल उन्‍हीं दावेदारों के नाम पर विचार किया जाएगा जिन्‍होंने पहले किसी भी स्‍तर पर कोई चुनाव लड़ा होगा, चाहे व पंच या पार्षद का ही चुनाव क्‍यो न हो।

कांग्रेस प्रत्‍याशियों की पहली सूची 6 सितंबर को जारी होनी थी। इसके तहत 4 और 5 सितंबर को स्‍क्रीनिंग कमेटी की बैठक प्रस्‍तावित थी। इस बीच राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के दौरा कार्यक्रम को देखते हुए इसे टाल दिया गया है। अब यह बैठक खड़गे के 8 तारीख को प्रस्‍तावित राजनांदगांव दौरा के बाद होगी। बता दें कि स्‍क्रीनिंग कमेटी दावेदारों का नाम फाइनल कर एआईसीसी को भेजेगी। स्‍क्रीनिंग कमेटी की तरफ से भेजे गए पैनल में से ही केंद्रीय समिति प्रत्‍याशियों की सूची जारी करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ बनाएगी कांग्रेस

छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस भारत जोड़ों यात्रा की वर्षगांठ मनाएगी। इसका आयोजन 7 सितंबर को किया जाएगा। बीते वर्ष (2022) 7 सितंबर को ही राहुल गांधी ने कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर तक अपनी भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत की थी। भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएग

बैठक में प्रदेश में फिर से सरकार बनाने का संकल्प

कांग्रेस की विस्‍तारित बैठक में एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि हमारे पास 75 सीटों के साथ फिर सरकार बनाने की चुनौती है आप लोग चुनौती से अनभिज्ञ नहीं है। आप लोगों ने बहुत से चुनौतिया देखी है। आप लोगों ने 15 साल तक भाजपा की सरकार का सामना किया, हिम्मत नहीं हारे और विजय प्राप्त की। आपको कोई भी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी देती है उसका आप अच्छे से जिम्मेदारी निभाते है। आप कांग्रेस पार्टी का सिपाही बने रहे और यही कारण है की आपकी पहचान बनी रही। हम सबकी पहचान है कांग्रेस पार्टी। हम जो कुछ भी है अपनी कांग्रेस पार्टी के कारण है। आप पार्टी के सच्चे सिपाही है। ये जो तिरंगा गले में पहना है उससे हमारी पहचान होती है आदर सम्मान भी मिलता है। गौरव महसूस होता और हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। हमें गर्व है कि हम कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही है, पार्टी हमें जो भी काम देती है उसे हम गौरव के साथ, आत्मविश्वास के साथ करते है। कांग्रेस पार्टी में काम करके ब्लॉक से लेकर बड़े-बड़े पदो पर जा सकते है। सबके सहयोग के साथ मिलकर काम करना है। पार्टी का कोई भी काम छोटा नहीं होता है हर काम महत्वपूर्ण होता है। हमारी सरकार की उपलब्धि है और आपके क्षेत्र में जो काम हुये है उसे जनता को बतायें। किसी को भी टिकट मिले उनके प्रति काम करें। चुनौतियां देख रहे है कैसे हमारे संविधान बदलने का भी प्रयास किया जा रहा है। ये कुछ भी कर सकते है लेकिन अगर हम आप हमारे सिपाही जमीन पर अड़े रहेंगे तो किसी की ताकत नहीं है कि वो कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर सके। छत्तीसगढ़ में हम बहुत मजबूती पर है। सरकार आयेगी इसमें कोई संदेह की बात नहीं है हमारे काम हुये है। हमें गर्व है हमारे नेतृत्व पर। राहुल गांधी कल आये और लाखों की संख्या हमारे युवा वहां पर मौजूद थे। राहुल गांधी की बात को लोग सुनते है। पिछले बार उन्होंने जो वायदा किया उनको उन्होंने पूरा करके दिखाया। लोगों को विश्वास है कांग्रेस पर, आप लोगों पर, जब आप जाते है एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के कोई पदाधिकारी और एक तरफ आप खड़े हो जाये आम लोगों के बीच में आप पर विश्वास करेंगे भाजपा के नेताओं पर विश्वास नहीं करेंगे क्योंकि उनको मालूम है कि कांग्रेस झूठ की राजनीति नहीं करती। अपना काम करना है निभाना है जो भी काम हमें मिलेगा उसको हम इस तरह से करके दिखायें कि नतीजे नजर आयें। एक-एक सीट महत्वपूर्ण है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

07 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मनायेंगे। राहुल गांधी ने ऐतिहासिक कार्यक्रम करके दिखाया है जिसमें देश को जोड़ा मोहब्बत में। इस भारत जोड़ो पदयात्रा से लोगों की सोच में बदलाव आया। आप लोगों ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का सफल आयोजन भी किया। हम छत्तीसगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर बड़ा आंदोलन करेंगे। छत्तीसगढ़ में 64000 फेरे ट्रेनों के रोक दिया गया है इसका सीधे-सीधे नुकसान आम छत्तीसगढ़ के लोगों का हुआ है। 24 ट्रेने अभी रोक दी है। इनके खिलाफ भी कांग्रेस आवाज उठायेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रभारी कुमारी सैलजा जी के नेतृत्व में सेक्टर, जोन के पदाधिकारी का प्रशिक्षण हुआ। संकल्प शिविर कार्यक्रम चल रहा है। भरोसे का सम्मेलन हुआ, राजीव युवा मितान का सम्मेलन हुआ जो युवाओं के लिये ऐतिहासिक सम्मेलन था। 8 सिंतबर को राजनांदगांव में भरोसे का सम्मेलन होने वाला है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आयेंगे। 7 सितंबर 2022 को राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरूआत की थी। राहुल गांधी ने कांग्रेस के मूल सिद्धांत को लेकर लोगों के बीच गये। राहुल गांधी ने नारा दिया था कि जोड़ो-जोड़ो भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो भारत जोड़ो।

भाजपा जिस तरह से हमलावर हुये अफवाह फैलाये, झूठ बोले। धान खरीदी राज्य सरकार करती है केंद्र सरकार सिर्फ चावल खरीदी है। प्रधानमंत्री वोट पाने के लिये झूठ का सहारा ले रहे है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाये। भाजपा के आरोप पत्र में भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित नहीं था क्योंकि उनके आरोप पत्र पर भाजपा के कार्यकर्ता को विश्वास नहीं था। भाजपा की सरायपाली की सभा में लोग इकट्ठा नहीं हुये थे तो उन्होंने उड़ीसा से भीड़ लाया गया। इंडिया की बैठक हो रही है सारे विपक्ष के नेता गंभीरता से आगे बढ़ रहे है भाजपा इसलिये भयभीत है। देश का ध्यान भटकाने के लिये वन नेशन वन इलेक्शन की बाते कर रही है। भाजपा की कार्यप्रणाली से हम सबको डरना नहीं है। संसद की बैठक बुलाये है लेकिन एजेंडा नहीं बताया है क्यों बुलाया है? हम अपनी सरकार के कामों के दम पर फिर से सरकार बनायेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47