Advertisement

उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव द्वारा गुरुजनो के सम्मान में डायरी-पेन का भेंट

उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव द्वारा गुरुजनो के सम्मान में डायरी-पेन का भेंट

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव द्वारा गुरुजनो के सम्मान की परम्परा में उन्हें अपनी ओर से डायरी-पेन का सेट भेजा है। क्षेत्र के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूल के शिक्षकों को उनकी ओर से यह भेंट दिया गया है। विगत कई वर्षो से उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन क्षेत्र के शिक्षकों को उनके सम्मान स्वरुप भेंट देते हैं। उनका मानना है कि शिक्षक देश के लिये अमूल्य पीढियों को गढते हैं।

इस कारण उनका सम्मान करना अपने जीवन का सबसे बडा उद्देश्य समझता हॅूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर आज प्रातः से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता अम्बिकापुर शहर, ग्रामीण क्षेत्र, लखनपुर उदयपुर के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में जाकर शिक्षकों को डायरी-पेन का सेट उपमुख्यमंत्री की ओर से भेंट के रुप में दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल सिंह बट्ठर एवं उनकी धर्मपत्नि श्रीमति पुष्पा सिंह ने बिशुनपुर, केशवपुर, गंगापुर क्षेत्र के स्कूलों में जाकर उपमुख्यमंत्री की ओर से शिक्षकों को भेट दिया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता के द्वारा सोहगा के आत्मानंद स्कूल में जाकर शिक्षकों को डायरी-पेन भेंट दिया। इस दौरान उन्होंने कई सेवानिवृत शिक्षकों को भी उनके निवास जाकर सम्मनित किया। प्रदेश महासचिव द्वितेन्द्र मिश्रा वीर सावरकर वार्ड, रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, सेन्ट्रल वार्ड, मदर टेरसा वार्ड, बाल गंगाधर तिलक वार्डो के कई स्कूलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जाकर शिक्षकों सम्मान स्वरुप भेंट दिया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अम्बिकापुर शहर के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा एवं अजय सिंह ने मल्टी परपज हायर सेकेंडरी स्कूल और पुलिस लाईन स्कूल जाकर शिक्षकों का सम्मान किया। इस दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मो0 इस्लाम, संगठन महासचिव सैयद अख्तर हुसैन, विनय शर्मा, मदन जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, विकल झा, संध्या रवानी, पूर्णिमा सिंह, प्रमोद चौधरी, रामविनय सिंह, चुनमुन तिवारी, संजीव मंदिलवार, नरेन्द्र विश्वकर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह, हरपाल भामरा, शमा परवीन, कलीम अंसारी, गीता रजक, गीता प्रजापति, शैलेन्द्र सोनी, काजू खान, नुजहत फातमा, मो0 बाबर, फौजिया नाज, आलोक गुप्ता, मो0 शाहिद, छोटू बारी आदि सक्रीय थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47