छत्तीसगढ़रायपुर

साजा पुलिस ने एक आरोपी से 16 पौवा शराब किया जप्त

साजा पुलिस ने एक आरोपी से 16 पौवा शराब किया जप्त

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। जिसके तहत 7 सितंबर को थाना साजा में एकता मार्केट मुर्गा दुकान साजा में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री करने का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया हैं। आरोपी राजकुमार चंद्राकर पिता भोजकुमार चंद्राकर उम्र 28 साल साकिन वार्ड नं.04 साजा के कब्जे से 16 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 1280 रूपये एवं बिक्री रकम 200 रूपये, कुल जुमला 1480 रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यावाही किया गया हैं। उक्त कार्यवाही थाना साजा प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव एवं प्रधान आरक्षक येमन बघेल, रामानुज जायसवाल एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!