Advertisement

वर्षा कालीन सेफ्टी सेमिनार सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन सम्पन्न

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/वर्षा कालीन सेफ्टी सेमिनार सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों को मानसून के समय में की जाने वाली सुरक्षा के मापदंडों को बताया गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर सरवर खान ने कर्मचारियों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वर्षा काल में अधिक बारिश से रेल पातं ट्रैक की सुरक्षा कैसे की जाए, जहां जहां पर कैच ड्रेन वाटर है उसकी साफ सफाई तथा बोल्डर फॉलिंग एरिया को चिन्ह अंकित कर उस जगह को सुरक्षित किए जाने की आवश्यकता है। ट्रैक पर यदि कहीं मर्ड पंपिंग है तो पेट्रोलमैन उसका भी ध्यान रखें वर्षा के काल में आंधी, हवा तेज चलती है जिसे कभी कभार कोई ओ एच ई वायर टूट जाते हैं, आसपास पेड़ की शाखाएं या पेड़ भी ट्रैक पर गिर जाते हैं, उसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी स्टेशन पर करें। तथा ट्रैक को जो सुरक्षा का हमारा पैरामीटर है, 30 मीटर 600 मीटर और 900 मीटर पर पटाखा लगाकर आवश्यक रूप से करें। ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। मानसून सुरक्षा संगोष्ठी को करंजी सेक्शनल लालजी पटेल एवं बैकुंठपुर सेक्शनल शीतल लाल ने भी संबोधित करते हुए अपने अनुभव बांटे। और हर संभव मानसून पेट्रोलिंग को सफल करने की नसीहत दी। सुरक्षा संगोष्ठी का संचालन जूनियर इंजीनियर रेल पथ राजकिशोर चौधरी ने करते हुए कहा कि कार्य के दौरान आप कोविड-19 कि वैश्विक महामारी से भी हम सभी को बचाना है स सरकार की गाइड लाइन का पूरा अनुपालन करते हुए अपने मानसून पेट्रोलिंग को अंजाम देना है। कोई भी व्यक्ति पेट्रोलिंग के दौरान नशे के सेवन से दूर रहे। नींद पूरी ले अच्छे से भोजन करें तथा मोबाइल ना चलाएं, जिससे हम स्वयं भी बचें क्योंकि आपके भरोसे ही रेल चल रही है। यदि ट्रैक ठीक है तो रेल का परिवहन ठीक-ठाक गति से होता रहेगा। इस मानसून सुरक्षा संगोष्ठी में अंबिकापुर, कमलपुर, बिश्रामपुर, करंजी, सूरजपुर रोड, शिवप्रसाद नगर, कटोरा, बैकुंठपुर रोड, नगर, दरीटोला एवं टाइगर हिल के मैठ, कीमैन, पेट्रोलमैन एवं ट्रैक मेंटेनेंस कर्मचारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05