Advertisement

सरपंच पति को ब्लैकमेल मामले में दो आरोपी और गिरफ़्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सरपंच पति को अश्लील विडीयो वायरल करने की धमकी दे कर रुपयों की माँग करने के सम्बंध में थाना ख़रोरा में अपराध क्रमांक 223/21 धारा 294, 506, 384, 34 भादवी तहत पंजिबद्द किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए ख़रोरा पुलिस द्वारा पूर्व में दो आरोपियों नीतीश गोंड़ व सचिन गौतम को पूर्व में गिरफ़्तार किया जा चुका है, इसी मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त हूयी है। मामले के आरोपी १. छत्रपाल यादव पिता गणेश राम यादव आयु २४ वर्ष निवासी ग्राम दोंदेखुर्द थाना विधानसभा व २. सोनू वर्मा उर्फ़ लक्ष्मीनारायण वर्मा पिता गजाधर प्रसाद वर्मा आयु २४ वर्ष निवासी ग्राम पाडाभाठ थाना ख़रोरा को गिरफ़्तार किया गया। आरोपियों के पास से प्रार्थी को धमकाने में प्रयुक्त किया गया सीम व मोबाइल फोन बरामद कर जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। एक अन्य फ़रार आरोपी की पतासाजी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि आज गिरफ़्तार आरोपी छत्रपाल यादव पूर्व में हत्या के आरोप में जेल जा चुका है।

 

खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट=====

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47