मोहल्लों में घूम घूम कर नारे लगाते हुए बीमारियों से बचने के लिए जागरूकता रैली

गरियाबंद जिले एवं देवभोग ब्लॉक में बीते कुछ महीनों से कोरोना का कहर बना हुआ था, लेकिन टीकाकरण एवं लॉकडाउन जिससे अभी कुछ राहत तो मिल गयी है अभी भी तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है फिर भी अभी जो बरसात का मौसम चालू होने वाला है जिसमें कई बीमारीयां होने की खतरा बनी रहती है जैसे मलेरिया,उल्टी ,दस्त,बुखार, सर्दी, खाँसी,होने की संभावना ज्यादा होती है जिससे बचने के लिए हमारे देवभोग ब्लॉक के ग्राम पंचायत माड़ागांव के मितानिनों ने विभिन्न बीमारियों से बचने एवं गांव के लोगो को जागरूक करने के लिए मोर्चा संभाला है और गांव के हर गली मोहल्लों में घूम घूम कर नारे लगाते हुए बीमारियों से बचने के लिए जागरूकता रैली निकाली। जिसमे सुदेष्ठा यादव, पुर्णमी, राखी, सावित्री, तिलोत्तमा ,जयमणी एवं जमुना आदि मितानिन एवं भाजपा के जिला महामंत्री श्रीमति शितला पांडेय और गांव के ग्रामीण भी शामिल थे।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)