Advertisement

मुखिया शराबी, परेशान माँ अपनी 5 बेटियों के साथ दे दी जान, मंत्री कवासी लखमा से इस्तीफा की माँग – JCCJ

मुखिया शराबी, परेशान माँ अपनी 5 बेटियों के साथ दे दी जान, मंत्री कवासी लखमा से इस्तीफा की माँग – JCCJ

छत्तीसगढ़ में सामुहिक आत्महत्या कांड, कुम्भकर्णीय नींद से जागे सरकार , पूर्णशराबबन्दी करें सरकार – विष्णु लोधी

डोंगरगढ़ – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने कहा महासमुंद जिले के ग्राम बेलसोंडा में शराबी मुखिया से परेशान होकर एक मां के द्वारा अपनी पाँच बेटियों सहित रेलवे ट्रेक में कूदकर आत्महत्या कर लेने का मामला आया है जो कि एक हृदयविदारक घटना है। इस सामुहिक आत्महत्या कांड के बाद विभागीय मंत्री श्री कवासी लखमा जी को नैतिकता के आधार पर तत्काल अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

विष्णु लोधी ने कहा शराबबन्दी के नाम पर काँग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ धोखा और वादाखिलाफी किया है । शराब के कारण छत्तीसगढ़ में न सिर्फ आपराधिक घटनाएं बड़ी है बल्कि सैकड़ों परिवार का विघटन हो रहा है, लोगों की जानें जा रही है, छत्तीसगढ़ के भविष्य युवा वर्ग शराब के नशे में डूब कर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे है, छत्तीसगढ़ में शराबखोरी, हत्या, आत्महत्या, गरीबी और भुखमरी का भी एक बड़ा कारण है अब पूरा परिवार ही सामूहिक आत्महत्या कर रहा है। सरकार अब तो कुम्भकर्णीय नींद से जागे, महासमुंद सामुहिक आत्महत्या कांड से सबक लेते हुए तत्काल छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी करें अन्यथा आगामी चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

विष्णु लोधी ने कहा स्वतंत्रता छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को आंदोलन के महानायक, महान नेता राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी से सीख लेना चाहिए जो पूर्ण नशाबंदी के प्रबल समर्थक थे जिन्होंने चंपारण में नशाबंदी का आंदोलन चलाया उन्होंने 1927 में कहा था ” मैं भारत में कुछ हजार शराबी को देखने के बजाय देश को अत्यधिक गरीब देखना पसंद करूंगा। पूर्ण नशाबंदी के लिए सारा देश अनपढ़ भी रह जाए तो नशाबंदी के उद्देश्य के लिए कोई मूल्य नहीं है।’

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट……

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57