
भाजपा का सुझाव पेटी रखा गया वकीलों के बीच
बेमेतरा – जिला मुख्यालय बेमेतरा में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने भाजपा पार्टी के घोषणा पत्र के लिए सुझाव पेटी शुक्रवार को कोर्ट परिसर में वकीलों के बीच रखा गया। जहां बुद्धिजीवी वर्ग से पार्टी के लिए सुझाव मांगे गए। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, शहर मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू, बेरला मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल व वकीलगण उपस्थित रहें।