Advertisement

CRIME : शादी का प्रलोभन देकर युवती से किया SEX, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ :  युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, युवती ने मनोज नागवंशी पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। लैलूंगा थाना क्षेत्र का मामला।

पीड़िता ने बताया कि, करीब एक वर्ष पूर्व अप्रैल 2022 में मनोज नागवंशी उसे शादी का प्रलोभन देकर घर से भगाकर गेरवानी ले गया। जहां दोनों मजदूरी का काम करते थे। मनोज इसे पत्नी की तरह रखकर शारीरिक संबंध बनाता था। बीते जुलाई माह में मनोज को शादी कर गांव घर में रखने की बात कहने पर शादी करने से इंकार कर दिया। उसके बाद मनोज उसके साथ गेरवानी के किराया मकान में झगड़ा विवाद कर घर से भगा दिया। तब गांव आयी और अपने परिवारवालों को बतायी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पीड़िता के आवेदन पर आरोपी मनोज नागवंशी पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिये अलग-अलग टीमों के साथ ग्राम गेरवानी व लैलूंगा के कई स्थानों पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी मनोज नागवंशी पीड़िता को शादी करने की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाना स्वीकार किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47