Advertisement

संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक: बालोद बना ओवरऑल चैम्पियन

रायपुर : संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक: बालोद बना ओवरऑल चैम्पियन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बालोद जिला ओवरऑल चैम्पियन बना। दुर्ग संभाग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरई में आयोजित संभाग स्तरीय ओलम्पिक के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में बालोद जिले के खिलाडियों ने अपने उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन के ओवर आल चैम्पियन का खि़ताब अर्जित किया। बालोद के अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाडियों ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वाधिक 38 गोल्ड मैडल प्राप्त किए। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के अंतर्गत 0-18 वर्ष तक के आयु वर्ग के विभिन्न खेलों में पिठ्ठूल, संखली, गेडी दौड़, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद तथा कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग अंतर्गत खेले गए मैच में बालोद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
इसी तरह खो-खो और रस्साकशी में द्वितीय स्थान तथा गिल्ली डंडा के अलावा कुश्ती प्रतियोगिता के अंतर्गत 51-60 किलोग्राम वर्ग, 61-70 किलोग्राम वर्ग, 71-80 किलोग्राम वर्ग एवं 80 किलोग्राम वर्ग के मैच में बालोद जिले को तृतीय स्थान मिला है। इसी तरह महिला वर्ग के अंतर्गत 0- से 18 वर्ष के आयु वर्ग के पिठ्ठूल, फुगड़ी, लम्बी कूद, रस्सी कूद तथा कुश्ती प्रतियोगिता के अंतर्गत 40-50 किलोग्राम, 61-70 किलोग्राम तथा 40 किलोग्राम वर्ग में बालोद को प्रथम स्थान तथा 51-60 किलोग्राम एवं 70 किलोग्राम वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा खो-खो और 100 मीटर दौड़ में बालोद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।
बालोद कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने जिले के प्रतिभागी खिलाडियों को पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में ओवरऑल चैम्पियन बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागी खिलाडियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47