Advertisement

खड़गे और प्रियंका आएंगे छत्तीसगढ़ , राहुल गांधी का प्रस्तावित दौरा टला, मुख्यमंत्री ने बताया क्या है कार्यक्रम

रायपुर। राहुल गांधी का प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा टल गया है। हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और प्रियंका गांधी इसी महीने छत्तीसगढ़ पहुंच रही है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ की दोनों राजनीतिक पार्टियां ने जोर लगा दिया है। लगातार राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का दौरा हो रहा है। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई केंद्रीय मंत्री लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। उसी कड़ी में अब कांग्रेस के भी राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। 28 सितंबर को मल्लिकार्जुन खरगे छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 सितंबर को प्रियंका गांधी आएगी भिलाई आयेंगी। हालांकि कुछ कारणों से 25 सितंबर को राहुल गांधी का जो प्रस्तावित दौरा तो वो टल गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47