Advertisement

पॉलिटेक्निक कॉलेज में योग उद्यान का लोकार्पण

पॉलिटेक्निक कॉलेज में योग उद्यान का लोकार्पण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में निर्मित योग उद्यान का लोकार्पण किया गया। इसके लिये उपमुख्यमंत्री के द्वारा विधायक निधि से 5 लाख रुपए भी दिया गया है। पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में करीब 2 एकड़ भूमि पर इस उद्यान का विकास किया जा रहा है। इस स्थान पर योग ध्यान के लिये एक बड़े छायादार परिसर का निर्माण होगा। इस उद्यान में ओपेन जिम का भी निर्माण किया गया है। करीब 6 माह पूर्व नमना के सीनियर सिटीजन ने उपमुख्यमंत्री को इस प्रकार के उद्यान के निर्माण का निवेदन किया था जहाँ प्रातः सैर के साथ ही योग की गतिविधियों को भी संचालित किया जा सके। पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के कारण संस्थान की सहमति से इस उद्यान का विकास किया गया। इस अवसर पर मौजूद वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस खुले क्षेत्र में हरियाली का विकास होते देख प्रसन्नता हुई। इस उद्यान को इस प्रकार से विकसित करने का आव्हान उन्होंने किया ताकि लोग इस उद्यान को देख इसी प्रकार के नए उद्यान के लिये प्रेरित हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस गार्डन को शहर का टॉप गार्डन बनाने के लिए जो सहयोग हो सकेगा करूँगा। इस दौरान औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, पीसीसी महासचिव द्वितेंद्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा,अरविंद सिंह, शफीक खान, मो इस्लाम, हेमंत तिवारी, इंद्रजीत सिंह धंजल, प्रमोद चौधरी,अनूप मेहता,वी के सिंह, पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल आर जे पांडे, बालकेश्वर गुप्ता, श्यामजीत गुप्ता, अमित सिंह, अमित सिंह, मिली बाबरा, कमलेश सोनी, नवीन गुप्ता सहित पॉलिटेक्निक कॉलेज का स्टाफ और नमना के निवासी मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47