
रायपुर : सुतिययापाट जलाशय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 4.86 करोड़ रूपए स्वीकृत
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा कबीरधाम जिले के विकासखण्ड-सहसपुर लोहारा की सुतियापाट जलाशय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए चार करोड़ 86 लाख 90 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है।










