Advertisement

बड़ा हादसा टला : SBI बैंक में शार्ट सर्किट से लगी आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी

भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई के सेक्टर-1 स्थित SBI बैंक में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह SBI बैंक में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसके बाद सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के सेक्टर वन स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मेन ब्रांच में भीषण आग लगी।  बैंक के फर्स्ट फ्लोर में कम्प्यूटर रूम में आग लगी है. भिलाई इस्पात संयंत्र की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है।  20 से अधिक दमकल कर्मी और बैंक के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। कोई नुकसान की खबर अब तक नहीं मिली है ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47