
बेमेतरा क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण के लिए 26 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृती
बेमेतरा – सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत बेमेतरा जिलें के विभिन्न गावों में विकास कार्यों के लिए 26 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। संसदीय मंत्री विजय बघेल की अनुशंसा पर कलेक्टर पीएस एल्मा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी हैं। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय बेमेतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड एवं विधानसभा बेमेतरा के ग्राम पंचायत कुसमी में शत्रुहन वर्मा के घर से सन्तु के घर तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत नवागांव कला में हरी पटेल के घर से बुधारी निषाद के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य 5 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत बंधी में चैतु साहू के घर से द्वारिका के घर तक सिमेंटीकरण निर्माण कार्य के लिए 6 लाख, ग्राम पंचायत जेवरा में ठाकुर पारा से सतनामी पारा तक सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख, ग्राम पंचायत पेड़ीतराई में मुख्य मार्ग से संतोष पुरी तक सीसी रोड निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। इन निर्माण कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी सांसद निधि विकास योजनांतर्गत से निष्पादित कार्य के बारे में स्थानीय जनता को अवगत कराने के लिए सांसद के नाम सहित सांसद निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट कांक्रीट बोर्ड एवं स्पष्ट रूप से कार्य स्थल पर लागाया जावे।











