Advertisement

बघेल कैबिनेट की बैठक 26 को, धान खरीदी नीति सहित इन महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती मुहर

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री निवास में ने 26 सितंबर को सीएम भूपेश बघेल मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। बैठक में न्याय योजना का तीसरी किस्त का भुगतान का फैसला किया जा सकता है। बता दें कि आचार संहिता 5 अक्टूबर के बाद किसी भी दिन लगने के संकेत हैं।

बता दें कि बघेल ने राजीव न्याय योजना की तीसरी किश्त का भुगतान इसी माह करने की घोषणा की थी। इसके अलावा महिला समृद्धि सम्मेलन में बेरोजगारी भत्ता की एक किश्त जल्द जारी करने का ऐलान किया था। कैबिनेट में दोनों प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कैबिनेट बैठक के लिए सीएस अमिताभ जैन ने सभी सचिवों से प्रस्ताव 25 की शाम तक मांगा है। बैठक में धान खरीदी और कस्टम मिलिंग नीति पर मुहर लगने के संकेत हैं। इस बार खरीदी 1 नवंबर से शुरू होगी। खरीदी दर बढ़ाने का फैसला हो सकता है।

कैबिनेट की बैठक में 40 हजार संविदा और अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण, पिंगुवा कमेटी की रिपोर्ट जैसे कर्मचारियों के मामले भी आ सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि अक्टूबर में आचार संहिता लगने से पहले कैबिनेट की एक बैठक और हो सकती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47