Advertisement

आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सा कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन

आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सा कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की पांचवी वर्षगांठ व आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कलेक्टर पीएस एल्मा के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय बेमेतरा में आज कार्यशाला का आयोजन आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर किया गया। कार्यशाला में हितग्राहियों और आमजन को योजना की विस्तृत जानकारी के साथ मोबाईल एप्प से हितग्राही स्वतः ही कार्ड कैसे बना सकते हैं, उसका विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया व आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 50 हजार से 5 लाख तक पंजीकृत चिकित्सालयों में निःशुल्क उपचार सुविधा प्रदान किया जाता हैं। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत गंभीर बिमारियो हेतु 25 लाख तक निःशुल्क ईलाज प्रदान किया जाता हैं। इस हेतु भी हितग्राहियों के पास आयुष्मान कार्ड होना आवश्यक हैं। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का उद्देश्य सभी भारतीय नागरिकों को अस्पतालों, बीमा फर्मों और नागरिकों को आवश्यकता पड़ने पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्वास्थ्य रिकॉर्ड तक पहुँचने में मदद करने हेतु डिजिटल स्वास्थ्य आईडी प्रदान करना हैं। इस अवसर पर डॉ जीएल टंडन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ एसआर चुरेन्द्र सिविल सर्जन, लता बंजारे जिला कार्यक्रम प्रबंधक, मनोज कुमार साहू जिला कार्यक्रम समन्वयक, डॉ स्वाति यदु अस्पताल सलाहकार, जिला चिकित्सालय से समस्त विशेषज्ञ व चिकित्सक, कर्मचारीगण व मितानीन प्रशिक्षक उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47