Advertisement

युवक ने मरणोपरांत देह दान की घोषणा की

महासमुंद । महासमुंद जिले में लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करने के लिए आयुष्मान भव कार्यक्रम चलाई जा रही है। इस अभियान के कारण लोगों में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है और मरणोपरांत अंग दान करने के लिए आगे आ रहे हैं। आयुष्मानि भव कार्यक्रम से प्रभावित होकर गुरु प्रेम साहू पिता स्वर्गीय पंचराम साहू ग्राम चोरभट्टी निवासी 30 वर्षीय युवक ने मरणोपरांत देह दान की घोषणा की है और इस आशय का फार्म भरकर स्वास्थ्य विभाग को सौंपा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वर्तमान में वे पशु चिकित्सालय महासमुंद में पशु परिचालक के पद पर कार्यरत है। जिन्होंने अपने इच्छा अनुसार मरणोपरांत अपने देह का दान मेडिकल कॉलेज महासमुंद को किया है। साहू ने कहा कि अगर मरणोपरांत मेरे शरीर का सदुपयोग किसी अनुसंधान कार्य के लिए या किसी की जीवन को बदलने के लिए किया जाता है तो यह मेरे लिए सबसे पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए एक गौरवान्वित करने वाला निर्णय है। स्वास्थ्य विभाग ने युवक प्रेम साहू के इस कार्य की प्रशंसा की है। प्रेम साहू के इस घोषणा से छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ जिला शाखा महासमुंद ने गौरवान्वित होते हुए बहुत-बहुत शुभकामनाए दी है एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है। यह जानकारी उमेश कुमार साहू जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ जिला महासमुंद ने दिया है

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47