छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री ने किया आदिवासी विश्राम भवन का लोकार्पण

रायपुर : मुख्यमंत्री ने किया आदिवासी विश्राम भवन का लोकार्पण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोंडागांव में आदिवासी विश्राम भवन का लोकार्पण किया। इस आदिवासी विश्राम भवन बनने से क्षेत्र के आदिवासियों को विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम करने में सुविधा मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह भवन छत्तीसगढ़ का सबसे सुंदर भवन बना है |

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आदिवासी बाहुल्य जिले के मुख्यालय में कोंडागांव में 02 करोड़ रुपए की लागत से सर्व सुविधायुक्त विश्रामगृह भवन का निर्माण किया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के किनारे तथा शहर के बीचोंबीच स्थित इस विश्रामगृह भवन में विशाल सभा कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष, ठहरने के लिए कमरे, पदाधिकारियों के लिए कक्ष, सभाकक्ष, रसोईघर, शौचालय इत्यादि सुविधाओं के साथ ही 13 दुकानों का निर्माण भी किया गया है। दो मंजिला यह विश्राम भवन विभिन्न अवसरों पर आयोजनों के लिए सुविधाएं प्रदान करेगा। कोंडागांव जिले में 54 समाजों को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्रदान की गई है। इस अवसर पर आबकारी, वाणिज्यिक, उद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं केशकाल विधायक श्री संतराम नेताम, अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग विभाग मंत्री श्री मोहन मरकाम, बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री दीपक बैज,जिला पंचायत के अध्यक्ष देवचंद मातलाम, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष बंगाराम सोड़ी, गोंडवाना समाज के अध्यक्ष बुधसिंह नेताम, आदिवासी समाज के विभिन्न पदाधिकारी, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!