Advertisement

भोपाल पहुंचे प्रधानमंत्री: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया स्वागत, कार्यकर्ता महाकुंभ सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच गए हैं। जहां स्टेट हैंगर पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी भोपाल एयरपोर्ट से चॉपर MI17 में सवार होकर जंबूरी मैदान पहुंचेंगे। जहां वे बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे।

राजधानी भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया गया है। इसे लेकर भाजपा ने भव्य तैयारियां की है। पूरा शहर बीजेपी के रंग मे रंगा हुआ है। हर एक इलाके में झंडे और पोस्टर बैनर लगाए गए है। पीएम मोदी के कार्यकाल में किए गए कामों को पोस्टर में दिखाया गया है। पीएम मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान में 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं के बीच रथ में सवार होकर पहुंचेंगे। जन आशीर्वाद यात्रा के समापन पर कार्यकर्ता महाकुंभ हो रहा है।

प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट शेड्यूल

9:35 बजे दिल्ली से रवाना होंगे।
10:55 बजे भोपाल पहुंचेंगे।
11:00 बजे हेलीकॉप्टर से स्टेट हैंगर से जंबूरी मैदान के लिए रवाना होंगे।
11:20 बजे जंबूरी मैदान के हेलीपैड पहुंचेंगे।
11:30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
12:35 बजे जंबूरी मैदान से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।
1:10 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पीएम मोदी की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किये गए। एसपीजी और एनएसजी के साथ 26 आईपीएस अफसर मोर्चा संभालेंगे। 4 हजार पुलिस बल भी पीएम की सुरक्षा में तैनात रहेगा। कार्यक्रम स्थल भेल जंबूरी मैदान को छावनी में तब्दील किया गया है। पीएम के दौरे के पहले एंटी ड्रोन सिस्टम लगाए गए है। जंबूरी मैदान के 3 किलोमीटर के दायरे को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। स्टेट हैंगर से लेकर जंबूरी मैदान तक ड्रोन केमरे से नज़र रखी जाएगी।

भोपाल में सबसे बड़ा कार्यकर्ता महाकुंभ

बीजेपी के इतिहास का सबसे बड़ा कार्यकर्ता महाकुंभ होने जा रहा है। 102 एकड़ में डोम लगाए गए है। प्रधानमंत्री मोदी का मंच 110 फीट लंबा बनाया गया है। 5 लाख कुर्सियां लगाई गई है। कार्यक्रम में 10 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा है। कार्यक्रम स्थल को अलग अलग जोन में बांटा गया है। 5 वीवीआईपी जोन, 10 वीआईपी जोन, 2 हाई सिक्योरिटी जोन, 3 नो एंट्री जोन रहेगा।

ट्रैफिक डायवर्ट

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से रूट प्लान भी डायवर्ट हुआ है। पिपलानी गोविंदपुरा कटारा हिल्स की तरफ सिर्फ कार्यक्रम में आने वालों को इजाजत रहेगी। प्रत्येक जिले को लेकर अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47