Advertisement

अब किसान ई-मार्ट से बेच सकेंगे अपनी फसलें – यशवंत

*अब किसान ई-मार्ट से बेच सकेंगे अपनी फसलें – यशवंत

छुरिया। ग्राम आतरगाँव के कॉमन सर्विस सेंटर संचालक यशवंत साहू द्वारा बताया की किसानों के लिए एक अच्छी खबर है अब उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से शुरू हुई किसान ई-मार्ट योजना के माध्यम से किसान गांव से ही अपनी तैयार फसल को देश-विदेश तक बेच सकेंगे। इससे किसानों को फसलों का वाजिब दाम भी मिलेगा, साथ ही बिचौलियों से भी छुटकारा मिलेगा।
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी केंद्रों के माध्यम से शुरू हुई इस योजना से किसानों को अपनी फसल खुद बेचने की सुविधा मिलेगी। सीएससी पर आने वाले किसानों के पास कितनी फसल ब्रिकी होनी है। उसकी जानकारी दर्ज की जाएगी। किसान ई-मार्ट पोर्टल से जुड़ेंगे और खरीददार ऑनलाइन ही उसकी बोली लगाएंगे। किसान की सहमति मिलने के बाद एडवांस भुगतान किसान के खाते में किया जाएगा। इसके बाद संबंधित प्रतिनिधि मौके पर जाकर किसान की तैयार फसल को देखेगा और फिर फसल की तौल कराकर फसल को ले जा सकेगा। किसान ई-मार्ट की इस योजना में देश और विदेश के भी खरीददारों के भाग लेने से किसानों को अच्छा मुनाफा होगा। फसल खरीद के बाद बाकी का पैसा किसान के खाते में भेजा जाएगा। बिचौलियों के चलते फसल का वाजिब दाम न मिलने से अब केंद्र सरकार ने किसानों के हित में इस योजना को धरातल पर उतारा है। इसके लिए किसान सीएससी केंद्र पर अपना पंजीकरण शुरू करवा सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

*2 . पंजीकरण के साथ देने होंगे यह दस्तावेज*
पंजीकरण के दौरान किसानों को अपना आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड, नाम, पता और बैंक से संबंधित दस्तावेज देने होंगे

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट…..

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57