Advertisement

दुर्ग में आज भाजपा की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर पदयात्रा निकाली जाएगी

दुर्ग में आज भाजपा की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर पदयात्रा निकाली जाएगी। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के तहत होने वाली पदयात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव समेत प्रदेश के भाजपा नेता भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे महेश कॉलोनी में सभा से होगी। इसके बाद पदयात्रा निकाली जाएगी, जो करीब 1 किलोमीटर का सफर तय कर महेश चौक पहुंचेगी। यहां पदयात्रा का समापन होगा और सभा आयोजित की जाएगी। इसके जरिए लोगों को SIR की प्रक्रिया और मतदाता सूची के पुनरीक्षण की जानकारी दी जाएगी।

पदयात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने भी तैयारियां की हैं। पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी कर लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने और अपात्र नाम हटाने पर जोर

भाजपा इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को मतदाता सूची सही और अपडेट रखने की जरूरत के बारे में जागरूक करेगी। पार्टी का कहना है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जबकि अपात्र प्रविष्टियों को तय नियमों के अनुसार हटाया जाना चाहिए। SIR को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति न बने, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सही जानकारी देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदयात्रा के दौरान लोगों को इस प्रक्रिया के उद्देश्य और महत्व के बारे में बताया जाएगा।

पदयात्रा में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दुर्ग में भाजपा नेताओं की बैठक हुई थी। इसमें पदयात्रा की रूपरेखा तय करने के साथ अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई थी। कार्यक्रम के संचालन और जनसंपर्क के लिए टीम भी बनाई गई थी।

आज होने वाली पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। इस दौरान SIR को लेकर पार्टी का पक्ष रखा जाएगा। जबकि पदयात्रा में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57