Advertisement

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 13 साल की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 13 साल की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि 14 अक्टूबर की शाम पेन खरीदने निकली बच्ची को गांव के दो लड़के डराकर एक घर में ले गए और तीसरे युवक को भी बुला लिया। तीनों पर बच्ची के साथ जबरदस्ती करने का आरोप है।

उसी रात बच्ची बेहोशी की हालत में एक परिचित के घर मिली थी। डरी-सहमी बच्ची ने 26 अक्टूबर को मां को आपबीती बताई। इसके बाद 27 अक्टूबर को मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने BNS और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामला रनचिरई थाना क्षेत्र का है।

शिकायत के अनुसार, पीड़िता गांव के सरकारी पूर्व माध्यमिक स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा है। 14 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे वह पेन खरीदने के लिए दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थी। रात 8 बजे तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

इसके बाद रात करीब 11 बजे परिवार को सूचना मिली कि गांव के कुछ युवक बच्ची को एक परिचित के घर बेहोशी की हालत में लेकर आए हैं। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गुंडरदेही अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद अगले दिन उसे घर लाया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

12 दिन बाद मां को बताई आपबीती

घर लौटने के बाद से बच्ची डरी-सहमी और गुमसुम रहने लगी थी। परिजनों के लगातार पूछने पर 26 अक्टूबर को उसने मां को आपबीती बताई।

आरोप के मुताबिक, तीन युवक उसे एक मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में ले गए और दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती की।

मां की शिकायत पर केस दर्ज, आरोपी हिरासत में

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां 27 अक्टूबर को परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ रनचिरई थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 65(1), 70(2), 137(2) और 127(2) के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) और 6 के तहत केस दर्ज किया है। 28 अक्टूबर को पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपियों की उम्र 17 से 22 साल के बीच है। इनमें से किसी ने 10वीं, तो किसी ने 8वीं तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल छोड़ दिया था। हालांकि, इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57