
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
चार अक्टूबर: इंदिरा गांधी राजनीतिक भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार,16 घंटे बाद रिहा
चार अक्टूबर: इंदिरा गांधी राजनीतिक भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार,16 घंटे बाद रिहा
नयी दिल्ली, चार अक्टूबर/ यह दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक अहम दिन के तौर पर दर्ज है। साल 1977 में इसी दिन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गिरफ्तार करने के 16 घंटे बाद रिहा कर दिया गया था।.
ये उन दिनों की बात है जब देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार थी और चौधरी चरण सिंह गृह मंत्री थे। चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल की गईं जीप की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप में इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया और फिर सुबूत न होने के कारण 16 घंटे बाद ही अदालत ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया।.