छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

डोंगीतराई में फैला डायरिया, एक स्कूली छात्रा की मौत

डोंगीतराई में फैला डायरिया, एक स्कूली छात्रा की मौत

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

साजा – नगर से लगे ग्राम डोंगीतराई में डायरिया के प्रकोप से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। वही 28 लोग इसकी चपेट में आए, 14 मरीज का सामुदायिक स्वास्थ्य में इलाज जारी हैं, वही एक मरीज की स्थिति गंभीर होने पर रेफर किया गया। नल जल योजना के तहत बने पाइप लाइन में लीकेज होने के चलते ग्रामीणों के द्वारा नल में गंदा पानी आने की पानी की वजह से लोगों को उल्टी दस्त होने लगी। चिकित्सकों ने बताया कि सुबह अस्पताल पहुंचने से पहले ही 14 वर्षी लक्ष्मी यादव पिता कमलेश यादव जान जा चुकी थी, गंभीर रूप से बीमार एक को रेफर किया गया हैं। घटना की जानकारी होते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। नल जल योजना के तहत बनाए गए पाइपलाइन में लीकेज को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हैं। लोगों ने पाइपलाइन नहीं सुधरने को लेकर स्थल पर पहुंचे पीएचई के कर्मचारियों को जमकर खरी खोटी सुनाएं। गांव में तत्काल स्वास्थ्य दल पहुंचकर मेडिकल कैंप लगाया गया। इस संबंध में ब्लॉक मेडिकल अफसर डॉ एके वर्मा ने बताया कि दूषित पानी की वजह से लोग बीमार पड़े हैं, पानी का सैंपल संबंधित विभाग को जांच के लिए भेजा गया हैं। देर शाम भारी गमगीन माहौल में मासूम छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया। साजा एसडीएम विश्वासराव मस्के, तहसीलदार सुभाष शुक्ला, सीईओ पीएल ध्रुव सहित तमाम अफसर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!