Advertisement

हर आंख हुई नम,शहीद जवान राजेश ध्रुव की शहादत को किया नमन।

हर आंख हुई नम,शहीद जवान राजेश ध्रुव की शहादत को किया नमन।

रिखीराम नागेश /गरियाबंद – झारखंड में आईडी ब्लास्ट में शहीद गरियाबंद जिले के सीआरपीएफ आरक्षक शहीद राजेश ध्रुव का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह गरियाबंद पहुंचा। इस अवसर पर नगर के ह्रदय स्थल तिरंगा चौक में नगरवासियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने राजेश ध्रुव की शहादत को नमन करते हुए राजेश ध्रुव अमर रहे के नारे लगाए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

मालूम को कि बुधवार को झारखंड के पश्चिम सिंह भूम जिला में
में हुए आईडी बम ब्लास्ट में जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम रवेली के रहने वाले सीआरपीएफ जवान राजेश ध्रुव शहीद हो गए। राजेश, कोबरा बटालियन में आरक्षक थे। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर गृह ग्राम रवेली लाया गया। इसके पहले पार्थिव शरीर गरियाबंद पहुंचा।

शनिवार को नगर के लोगो को जैसे ही राजेश के पार्थिव शव के आने की सूचना मिली लोग बड़ी में संख्या में स्वतः ही तिरंगा चौक में एकजुट हो गए। लोगों ने राजेश का शव का पहुंचे ही वाहन में पुष्प वर्षा की। दर्शन किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।ज़िला पुलिस प्रशासन के साथ साथ आदिवासी समाज ने भी सहित राजेश ध्रुव को तिरंगा चौक में श्रद्धांजलि अर्पित की।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM