Advertisement

चोरी गए मोबाइल सहित दो चोरों गिरफ्तार

चोरी गए मोबाइल सहित दो चोरों गिरफ्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – प्रार्थी दिलीप सिन्हा उम्र 34 साल साकिन खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा के मोबाइल पाइंट दुकान से 13-14 सितंबर के दरम्यनी रात में कोई अज्ञात चोर दुकान के छप्पर के खपरैल को हटाकर अंदर प्रवेश कर केबिन में रखे टच स्क्रीन मोबाइल 4 नग एवं रिपेयरिंग हेतु रखे हुए मोबाइल जुमला किमती 13,500 रू को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर 21 सितंबर को चौकी खण्डसरा मे अपराध सदर धारा 457, 380, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने आवश्यक निर्देश दिये। जिसके तहत अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी खण्डसरा प्रभारी को अपराध विवेचना हेतु चौकी स्टाफ के साथ माल मुल्जिम पतासाजी में लगाया गया। विवेचना माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान मुखबीर की सूचना पर 3 अक्टुबर को आरोपी राहूल पाण्डेय, घनश्याम उर्फ अजय पटेल उक्त चोरी के संबंध में पुछताछ करने पर 13-14 सितंबर के रात्रि को दिलीप मोबाइल पाइंट खण्डसरा से चोरी करना स्वीकार किये। जिनके पास से चोरी गये 12 नग टच स्क्रीन मोबाइल जुमला कीमती 28,500 रु. को जप्त कर बरामद किया गया। आरोपीयों राहूल पाण्डेय पिता कपिल पाण्डेय उम्र 18 साल 10 माह, घनश्याम उर्फ अजय पटेल पिता कपिल पटेल उम्र 19 साल साकिनान मोहतरा चौकी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा को विधिवत गिरफ्तार कर 4 अक्टुबर को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी खण्डसरा प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी बृज किशोर यादव, सउनि गुहाराम वारे, प्रधान आरक्षक शिवकुमार बंजारे, आर. चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, ऐश्वर्य कुमार सिन्हा एवं अन्य चौकी स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47