छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में किसान नेता योगेश तिवारी भाजपा पार्टी की लेंगे सदस्यता

शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में किसान नेता योगेश तिवारी भाजपा पार्टी की लेंगे सदस्यता

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

राजधानी रायपुर के रावण भाटा मैदान में आयोजित समारोह में 20 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का लक्ष्य

बेमेतरा – विधानसभा क्षेत्र के किसान नेता योगेश तिवारी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लेंगे। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के रावण भाटा मैदान में आयोजित समारोह में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, डॉ रमन सिंह, नितिन नवीन अरुण साव, नारायण चंदेल, विजय बघेल, सुनील सोनी, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, जंयती भाई पटेल की उपस्थिति में किसान नेता योगेश तिवारी भाजपा में शामिल होंगे। किसान नेता ने समारोह की तैयारी का जायजा लेने शुक्रवार को रावण भाटा मैदान पहुंचे। जहां समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

किसान नेता ने बताया कि समारोह में विधानसभा क्षेत्र से 20 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का लक्ष्य हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी ने देश को विश्व सम्मान दिलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जाने वाले जन कल्याणकारी योजनाओं से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सीधा लाभ मिला हैं। आज गरीब, मजदूर व महिलाएं मोदी सरकार की योजनाएं से लाभान्वित हो रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, शौचालय योजना, मुद्रा लोन योजना, गरीब परिवारों को मुफ्त अनाज, किसान सम्मान निधि योजना, हर घर जल पहुंचाने जल जीवन मिशन योजना समेत अन्य योजनाओं से शहर से लेकर ग्रामीण स्तर पर लोगों का जीवन बेहतर हुआ हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी की रीति व नीति से प्रभावित होकर शामिल होने का निर्णय लिया हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!