Advertisement

अब घर बनाना हुआ सस्ता!, सीमेंट के दाम में आई भारी गिरावट

रायपुर। क्या आप घर बनाने की योजना बना रहे हैं? अगर हाँ, तो यह खबर आपके लिए राहत देने वाली है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में सीमेंट के दाम में गिरावट हुई है। सीमेंट की कीमतों में कमी होने से घर बनाने वालों को राहत मिलेगी। इससे घर बनाने की लागत में भी कम होगी। अगर आप घर बनाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह एक अच्छा समय है।

 आपको बता दें कि सीमेंट की कीमत में 30 रुपये की गिरावट हुई है। फिलहाल छत्तीसगढ़ में सीमेंट की कीमत 330 रुपये प्रति बोरी चल रही है। पिछले महीने इसके दाम 360 रूपए प्रति बोरी तक पहुंच गए थे।

त्यौहारी सीजन में सीमेंट कंपनियों द्वारा एक अक्टूबर से सीमेंट की कीमतों में 15 रुपये प्रति बोरी की बढ़ोतरी की तैयारी थी, लेकिन बाजार का समर्थन नहीं मिलने के कारण कंपनियों को दाम बढ़ाने से पीछे हटना पड़ा।

 क्यों घटी सीमेंट की कीमतें?

सीमेंट की कीमतों में गिरावट के कई कारण हैं। पहला कारण यह है कि बाजार में इसकी मांग कमजोर है। दूसरा कारण यह है कि सरकार ने सीमेंट कंपनियों पर दबाव बनाया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

 घर बनाने वालों के लिए राहत

सीमेंट की कीमतों में गिरावट से घर बनाने वालों को राहत मिलेगी। सीमेंट की कीमतों में गिरावट से निर्माण लागत में कमी आएगी। इससे घर बनाना सस्ता हो जाएगा।

20 फीसदी उत्पादन छत्तीसगढ़ में

बता दें कि देशभर में सीमेंट के कुल उत्पादन का लगभग 20 प्रतिशत उत्पादन छत्तीसगढ़ में होता है। पिछले दिनों सीमेंट कंपनियों ने कार्टेल बनाकर इसकी कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी की थी।

सीमेंट कारोबारियों का कहना है कि अभी बाजार में मांग कमजोर बनी हुई है और दाम में बढ़ोतरी से और नुकसान ही हुआ। सीमेंट की कीमत में तेजी को बाजार का किसी भी प्रकार से समर्थन नहीं मिल रहा है। इससे पहले दो वर्ष पहले अक्टूबर 2021 में सीमेंट की कीमतें 360 रुपये प्रति बोरी तक पहुंच गई थी। उस दौरान ट्रक चालकों की हड़ताल के कारण दाम में बढ़ोतरी हुई थी और जैसे ही हड़ताल वापस हुई सीमेंट की कीमतों में भी गिरावट शुरू हो गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57