Advertisement

ग्राम बम्हनी में शासकीय भूमि पर कब्जा, राजस्व विभाग ने अतिक्रमण मुक्त कराया

कवर्धा, 13 जून 2021कवर्धा अनुभाग के ग्राम बम्हनी के शासकीय भूमि में चार-चार अलग व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर कच्चा एवं पक्का मकान बना लिया था। राजस्व विभाग के टीम पहुंचकर अतिक्रमण करने वाले नागरिकों पर कार्यवाही कर शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया। यह कार्यवाही कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के निर्देशानुसार श्री विनय कुमार सोनी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, श्री मनीष वर्मा, तहसीलदार कवर्धा द्वारा पूरे राजस्व अमला तथा थाना प्रभारी, चौकी बाजार चारभाठा एवं पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति में यह कार्यवाही की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कवर्धा नायब तहसीलदार ने बताया कि ग्राम बम्हनी, प.ह.नं. 07, राजस्व निरीक्षण मंउल छिरहा, तहसील कवर्धा, स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 116/1 एवं 97/2 में से अतिक्रमण कर बना रहे कच्चा व निर्माणाधीन पक्का मकान तथा गौठान जाने के रास्ते में बने कोठार में पैरा रखकर रास्ता बाधित किये थे, जिसे ग्राम पंचायत बम्हनी द्वारा अतिक्रामको को कब्जा हटाने के संबंध में सूचना उपरांत अवैध कब्जा नही हटाया गया था, अतिकामको के विरूद्ध कब्जा हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसके आधार पर अतिकामको, भागीरथी पिता भुखऊ पाली का पक्का मकान, बहल पिता तुलाराम कौशिक का निर्माणाधीन पक्का मकान, जलेश पिता केजू पाली का पक्का मकान, मनोहर पिता मेहतर निर्मलकर द्वारा निस्तार रास्ता पर पैरा रखकर और रूपचंद पिता मेहतर निर्मलकर द्वारा निस्तारी रास्ता पर पैरा रखकर अनाधिकृत रूप से कब्जा किया था

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57