ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले शादीशुदा आरोपी को आजीवन कारावास

रायपुर। बिलासपुर में सात साल की नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले शादीशुदा आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

करीब 13 महीने पहले युवक बच्ची को बाजार से घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया और मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने मामला सामने आने पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिस पर कोर्ट ने अब आरोपी को उसकी करतूतों की सजा दी है। मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है।

हिर्री के पास गांव में रहने वाली वृद्ध महिला सब्जी बेचने का काम करती है।

बीते 21 नवंबर 2021 को महिला दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली सात साल की पोती को लेकर सब्जी बेचने बाजार गई थी। महिला बाजार में सब्जी बेच रही थी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

तभी ग्राम मोहदा निवासी भोलाराम उर्फ ढोलाराम निषाद (25) भी बाजार गया था। वह शादीशुदा है और घर में उसकी पत्नी व बच्चे भी हैं।

उसे देख दादी के सब्जी बेचने के दौरान बच्ची घर जाने की बात कहने लगी तब महिला ने बच्ची को भोलाराम के साथ साइकिल में गांव जाने के लिए भेज दी।

इस दौरान भोलाराम बच्ची को साइकिल में बैठाकर ले गया।

लेकिन बच्ची को उसके घर छोड़ने के बजाए मंदिर की तरफ ले गया और सूनसान जगह पर ले जाकर गलत काम किया।

बच्ची ने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी। तब परिजन के साथ जाकर उन्होंने पुलिस में केस दर्ज कराया।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

 

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!