Advertisement

सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट से वेस्ट वाटर का हो सकेगा उपयोग: कलेक्टर : सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट को शीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश

राजनांदगांव 13 जून 2021कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज मोहड़ स्थित सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां अमृत मिशन के तहत बन रहे 10 करोड़ 37 लाख रूपए की लागत से बन रहे सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट को जल्द ही पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर से निकलने वाले वेस्ट वाटर का ट्रिटमेंट करते हुए उसे पुनः अन्य कार्यों में उपयोग लोने की यह योजना महत्वपूर्ण है। जिससे जल का समुचित उपयोग सुनिश्चित होगा। नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि शुद्धिकरण करने के बाद इस जल का उपयोग खेती की सिंचाई एवं अन्य कार्यों के लिए किया जा सकेगा। कलेक्टर ने उनसे मशीनों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट के रखरखाव का कार्य भी ठीक से करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जल शुिद्धकरण संयंत्र के डिप्टी टीम लीडर श्री विकास ने बताया कि रॉ सीवरेज पंप स्टेशन का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। 30 जून 2021 तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। रॉ सीवरेज पाईप लाईन विस्तार कार्य 3 किलोमीटर एवं 6.2 एमएलडी सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट सिविल कार्य कार्य पूर्ण हो चुका है। अतिरिक्त सिविल कार्य 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इलेक्ट्रो मेकेनिकल कार्य 82 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। इस अवसर पर जल शुिद्धकरण संयंत्र के डिप्टी टीम लीडर श्री विकास, नोडल अधिकारी श्रीमती कामना यादव, सहायक नोडल अधिकारी श्री अतुल चोपड़ा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57