Advertisement

अम्बिकापुर निगम क्षेत्र में आठवें हमर क्लिनिक का लोकार्पण

अम्बिकापुर निगम क्षेत्र में आठवें हमर क्लिनिक का लोकार्पण आज जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के द्वारा किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस लाईन परिसर में स्थित पुलिस अस्पताल को अपग्रेड कर हमर अस्पताल के रुप में विकसित किया गया है। अम्बिकापुर शहर में कुल 16 हमर क्लिनिक स्थापित होने हैं। करीब 10 माह पूर्व शहर में इनके शुरुआत का सिलसिला प्रारंभ हुआ था और बेहद कम समय में लक्ष्य के 50 प्रतिशत हमर क्लिनिक सेवायें देने लगे हैं। ग्रामीण हेल्थ और वेलनेस सेंटर की तर्ज पर स्थापित ये ईकाई उपमुख्यमंत्री टी0एस0 सिंह के यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम की बेसिक ईकाई होगी, जो आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करायेगी। आज इस हमर क्लिनिक का उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने यह जानकारी दी है कि जल्द ही यहां पर फिजियोथैरपी की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी, जिसके उपकरण खरीदे जा चुके हैं। पुलिस के जवानों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान रखते हुए यह फिजियोथैरपी की व्यवस्था इस क्लिनिक में की जा रही है, जिसका लाभ स्थानीय लोग भी उठा सकते हैं। इस क्लिनिक में ऑंख के जांच की सुविधा भी प्रदान की जायेगी। डी0सी0 रोड पर महिला थाना के पास विकसित इस हमर क्लिनिक से पुलिस लाईन के साथ ही भगवान महावीर वार्ड एवं गौरी वार्ड के निवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो जायेंगी। इस क्लिनिक में निःशुल्क141 प्रकार की दवा और 7 प्रकार के जांच की सुविधा होगी। लोकार्पण के समय संतोष सिंह, ब्रम्हाशंकर सिंह, रामाश्रय तिवारी, पूरण सिंह, अजय तिवारी, प्रेम तिवारी, आलोक गुप्ता, नीरज सिंह, आशीष जायसवाल, डॉं पी0एस0 सिसोदिया, डॉ0 आर एन गुप्ता, डॉ0 अमीन फिरदौसी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47