Advertisement

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे :

बलरामपुर 13 जून 2021छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिला अंतर्गत निर्माण कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण 15 जून को तथा जल जीवन मिशन कार्यों का भूमिपूजन 22 जून 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय बलरामपुर के बाजार पारा ऑडिटोरियम में किया जायेगा। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत एस. चन्द्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एन.एक्का एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री लावण्यपुष्प परगनिहा को मुख्य मंच की सम्पूर्ण व्यवस्था, व्ही.व्ही.आई.पी, पत्रकार, सर्व समाज प्रमुख दीर्घा में अत्यंत आवश्यक व्यवस्था करने, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता श्री जितेन्द्र देवांगन को लोकार्पण एवं भूमिपूजन हेतु शिलालेख की सम्पूर्ण व्यवस्था, उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक श्री पतराम सिंह को मंच साज-सज्जा की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जिला सूचना अधिकारी श्री सौरभ कुमार एवं ई-डिस्ट्रीक मैनेजर श्री देवेश्वर कश्यप को कार्यक्रम स्थ्ल पर वीडियो कॉन्फ्रेंस कराने के संबंधित समस्त आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार कृषि विभाग के उप संचालक श्री अजय अनंत को समस्त विभागों के लाभान्वित किये जाने वाले हितग्राहियों हेतु बैठक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री पी.एस.सुमन को हितग्राहियों एवं आगन्तुकों हेतु पेयजल की व्यवस्था, नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री तरूण एक्का को कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम पूर्व एवं पश्चात साफ-सफाई तथा टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जनसम्पर्क विभाग के सहायक संचालक श्री मुक्ति प्रकाश बेक को फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी एवं पत्रकार दीर्घा के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57