Advertisement

एकेडेमिक कैम्पस से जिले में शिक्षा की स्थिति मजबूत बनेगी: कलेक्टर : गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए उपयोगी साबित होगा : शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव 13 जून 2021कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज गौरव पथ स्थित एकेडेमिक कैम्पस का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि डीएमएफ मद से 10 करोड़ 98 लाख रूपए की लागत से बन रहे एकेडेमिक कैम्पस जिले के एजुकेशन हब के रूप में स्थापित होगा, जिससे जिले में शिक्षा की स्थिति मजबूत बनेगी। दूरस्थ वनांचल के गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए यह कैम्पस आने वाले दिनों में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने मुख्य भवन एवं अन्य कार्यों की जानकारी ली तथा नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी को इसे शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन में लाईब्रेरी विशेष रूप से बहुत अच्छी बनाएं। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि एकेडेमिक कैम्पस में पढ़ने के लिए दो रिडिंग लाईब्रेरी एवं दो डिजिटल लाईब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। प्रथम तल पर पार्किंग एवं कैन्टीन की व्यवस्था रहेंगी। वही मुख्य भवन के पीछे विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल का निर्माण किया गया है, जहां 25 कमरे है। कलेक्टर ने भवन के देखरेख पर विशेष ध्यान देने कहा। कलेक्टर ने कहा कि एकेडेमिक कैम्पस में किसी अच्छे कोचिंग संस्थान से बच्चों को अध्ययन कराने की व्यवस्था की भी योजना बनाएं। इंजीनियर ने उन्हें फिनिशिंग कार्य प्लास्टर, टाईल्स कार्य, प्रथम तल पर ब्रिक वर्क कार्य, भूतल में प्लास्टर एवं विद्युतीकरण कार्य एवं द्वितीय तल में ब्रिक वर्क कार्य

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बांउड्रीवाल, नाली, रोड के संबंध में जानकारी दी तथा बताया कि मुख्य द्वार निर्माण कार्य प्रगति पर है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57