Advertisement

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने किया सिम्स कॉलेज व हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, भवन मरम्मत प्राथमिकता से करने का निर्देश

बिलासपुर, 13 जून 2021स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने आज सिम्स मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों भवनों में आवश्यकतानुसार मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

डॉ. शुक्ला ने सिम्स मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इनमें फोरेन्सिक, माइक्रोलॉजी, एनॉटामी विभाग आदि शामिल हैं। उन्होंने अस्पताल में सीटी, एमआरआई, ऑक्सीजन प्लांट, ऑपरेशन थियेटर, वायरोलॉजी लैब, सेन्ट्रल लैब गये की व्यवस्था देखी और आवश्यक निर्देश दिये। दोनों भवनों की स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली और कहा कि जहां मरम्मत की जरूरत है उसे जल्द से जल्द पूरा करें। सीवरेज की समस्या के निराकरण का भी निर्देश उन्होंने दिया। मेडिकल कॉलेज में जो भी कमियां हैं उन्हें दूर करने के लिये कॉलेज प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिये। स्टाफ की कमी के सम्बन्ध में भी उन्होंने डीन डॉ. तृप्ति नागरिया से चर्चा की। उन्होंने डीन को निर्देशित किया कि कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है इसलिये मेडिकल छात्रों की ऑफलाइन पढ़ाई शीघ्र चालू करने की तैयारी करें। अभी छात्र अपने घरों में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं।
डीन डॉ. नागरिया ने उन्हें कोरोना के तीसरी लहर के हिसाब से अस्पताल में की जा रही तैयारी के सम्बन्ध में जानकारी दी। डॉ. शुक्ला ने सभी विभागों के एचओडी और स्टाफ से भी चर्चा की।
डॉ. शुक्ला ने कोनी में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर व जिला पंचायत सीईओ श्री हैरिश एस. भी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57