Advertisement

कलेक्टर एल्मा ने नामांकन संबंधी तैयारियों को दिया अंतिम रूप

कलेक्टर एल्मा ने नामांकन संबंधी तैयारियों को दिया अंतिम रूप

21 अक्टूबर को निर्वाचन अधिसूचना जारी होने के साथ मिलने शुरू हो जायेगें नामांकन पत्र

नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – जिलें के तीनों विधानसभा क्षेत्र की कल 21 अक्टूबर 2023 (शनिवार) निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र प्रदाय और प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सार्वजनिक अवकाश दिवसों (छुट्टी) और महीने के (चौथे शनिवार) को नामांकन पत्र नहीं मिलेंगे और ना ही जमा होगें। इस प्रकार 22 अक्टूबर (रविवार), 24 अक्टूबर (दशहरा), 28 अक्टूबर (चौथा शनिवार) और 29 अक्टूबर (रविवार) को नामांकन संबंधी प्रक्रिया नहीं होगी। 30 अक्टूबर 2023 (सोमवार) तक नामांकन जमा होंगे, नामांकन भरने वाले अभ्यार्थियों को केवल तीन वाहन ही संयुक्त जिला कार्यालय (रिटर्निंग कार्यालय) के 100 मीटर के दायरे में आने की अनुमति होगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस एल्मा ने तैयारी को अंतिम रूप दिया। उन्होंने आज संयुक्त जिला कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के नामांकन कक्ष का भी अवलोकन किया। कलेक्ट्रट के कक्ष क्रमांक 31 में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 68 साजा नामांकन पत्र दिये जाएगे। इसी प्रकार विधानसभा क्रमांक 69 बेमेतरा कक्ष क्रमांक 2 और विधानसभा क्रमांक 70 का नामांकन कक्ष क्रमांक 6 में जमा होगा। कलेक्टर ने सभी कक्षों पर की गई तैयारियों के साथ पंजी प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। कलेक्टर के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, अपर कलेक्टर द्वय डॉ. अनिल बाजपेयी, सीएल मारकण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे साथ थे। विधानसभा साजा के एसडीएम एवं रिटर्निग ऑफीसर विश्वास राव मास्के नामांकन फार्म लेगे, बेमेतरा के नामांकन एसडीएम रिटर्निग आफिसर सुश्री सुरूचि नामांकन प्राप्त करेंगी, इसी प्रकार विधानसभा नवागढ़ क्षेत्र के नामांकन एसडीएम रिटर्निग आफिसर भूपेन्द्र सिंह नवागढ़ प्राप्त करेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47