Advertisement

एसपी ने ली विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष सम्पन्न कराने एवं अपराध समीक्षा बैठक

एसपी ने ली विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष सम्पन्न कराने एवं अपराध समीक्षा बैठक

अवैध कारोबारियो अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश

थाना प्रभारियों को मतदान केन्द्रो का निरीक्षण कर पुलिस बल की रुकने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता के द्वारा 19 अक्टुबर को समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों का आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर एवं अपराध समीक्षा बैठक ली गई। आगामी विधान सभा चुनाव के लिये आचार सहिता लगने के बाद स्थानीय स्तर पर तैयारी की गई हैं, जिसमें विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु प्रमुख रूप से कानुन व्यवस्था डियुटी के संबंध में चर्चा कर, चुनाव डियुटी पर तैनात पुलिस बल को आर्दश चुनाव आचार सहिता का पालन करने के साथ साथ चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने, संपत्ति सम्बन्धी अपराधों के आदतन आरोपियों पर पैनी नजर रख सख्त कार्यवाही करने, आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष सम्पन्ना कराने को लेकर जरूरी कदम उठाने, आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर थाना प्रभारियों को मतदान केन्द्रो का निरीक्षण कर पुलिस बल की रुकने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक कार्यवाहियो हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता के द्वारा थाना/चौकी में लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत, गुमइंसान, लंबित वारंट, 173 (8) जाफौ की थानावार जानकारी लेकर समीक्षा कर राजपत्रित अधिकारियों के सुपरविजन में शीघ्र निकाल करने, गुंडों, बदमाशों और माफिया से सख्ती से निपटने और बाहरी लोगों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने। स्थाई और गिरफ्तारी वारंटी की पतासाजी कर तामिल करने, असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने, जमीन संबंधी प्रकरण, शिकायत पर तत्काल राजस्व विभाग को वैधानिक कार्यवाही हेतु पत्राचार कर निराकरण करने एवं माईनर एक्ट के तहत बाउंड ओव्हर, 107, 116 (3), 109, 110 जा.फौ., अवैध शराब बिक्री, अवैध मादक पदार्थ गांजा, जुआ, सट्टा पर सख्त प्रभावी कार्यवाही करने, समाधान शिकायत हेल्प लाईन नंबर 9479257558 में आने वाली शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही करने समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त पत्रों का अवलोकन कर सही समय पर जानकारी भेजने एवं मोबाईल एवं आनलाईन से होने वाले धोखाधड़ी से सावधान रहने व साईबर क्राईम, चिटफण्ड कंपनियों द्वारा आम जनता ठगी का शिकार न हों, इसके लिए हर स्तर के अधिकारी को पूरी सतर्कता बरतने, तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए थाना प्रभारियों और आरक्षकों को संवेदनशील बनाने, हर थाने में ग्रामीण जन अपनी बात रख सकें तथा लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए हैं। नागरिकों में ट्रैफिक सेंस विकसित करने जागरूकता अभियान चलाने निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों एवं निगरानी बदमाशों, गुण्डों,शराब पीकर हुल्लड/मारपीट करने वालों के विरूद्ध ठोस प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाने, शस्त्रों को लाने ले जाने पर निर्वाचन अवधि में प्रतिबंधित करने, मतदान केंद्रों की सुरक्षा एवं संचार व्यवस्था करने, प्रत्येक मतदान केन्द्रों की संपूर्ण व्यवस्था की जानकारी ली जावे। कमी होने पर संबंधितों को अवगत कराकर दुरूस्त कराया जाना सुनिश्चित करने, आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने थाना क्षेत्र में स्वयं थाना प्रभारी को भ्रमण करने एवं निगरानी बदमाश, माफी एवं गुण्डा बदमाशो, सजायाब, सस्पेक्ट की चेकिंग करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, समाधान सेल प्रभारी डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47