Advertisement

डीएवी स्कूल में रहा नवरात्रि पर्व व दशहरा उत्सव की धूम, हुए अनेकों आयोजन

डीएवी स्कूल में रहा नवरात्रि पर्व व दशहरा उत्सव की धूम, हुए अनेकों आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj


बेमेतरा – डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता विद्यालय प्रांगण में नवरात्रि पर्व उत्सव में बड़ी धूमधाम से अनेकों विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सबसे पहले नवदुर्गा व रामदरबार में पूजा अर्चना कर संस्था के प्राचार्य पीएल जायसवाल व अभिभावकों के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कक्षा 12 वीं के छात्राओं ने नवदुर्गा का सभी नौ रूपो का अलग अलग रूप धारण कर कार्यक्रम में उत्साह का रंग भर दिया एवं शक्ति स्वरूपा देवी नवदुर्गा की वेशभूषा और अस्त्र-शस्त्र से सुसज्जित छात्राओं ने मंच की कमान थाम कर सबको वशीभूत कर दिया तथा शविशक्ति के रूप व आलौकिक शक्ति ने सबका मन मोह लिया। वहीं स्कूल के विद्यार्थियों ने डांडिया व गरबा का शानदार आयोजन में भाग लिए एवं विद्यालय से श्रद्धानंद हाउस, दयानंद हाउस, महात्मा नंद हाउस, विवेकानंद हाउस के चारों ग्रुप के बच्चों ने ड्राइंग, बैनर पोस्टर पेंटिंग, नवदुर्गा थीम में चित्रकला बनाए, साथ ही फैंसी डैस कंपीटिशन रूप में भगवान राम और सीता व मां दुर्गा, लक्षमण, अंगद व हनुमान व वानर सेना बनें थे, साथ ही कुछ बच्चों ने रावण व अनेको राक्षस भी बने, विद्यालय की ओर से नव दुर्गा की झांकी का मंचन किया। जिसमें महिषासुर का नवदुर्गा ने अंत किया। सबसे आकर्षक का केन्द्र रहा रामलीला जिसमें रामलीला का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें राम, रावण युद्ध संवाद का मंचन हुआ, उसके बाद स्कूल के बाहर रावण जलाया गया। जिसमें एक सन्देश दिया कि बुराई पर अच्छाई की जीत व असत्य पर सत्य की जीत को बताया गया। उसके बाद नव दुर्गा के द्वारा महिषासुर वध का भी मंचन हुआ। जिसमे राक्षस का संहार करके नव दुर्गा कहाये माता की अलग अलग रूपों में झांकी प्रस्तुति किया गया। विद्यालय के कक्षा एलकेजी से 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने 650 विद्यार्थियों ने इस विशेष आयोजन में भाग लिया। इस तरह से विद्यालय परिवार में चारो तरफ श्री राम की जय जयकारो व नवदुर्गा शक्ति की जयकारों से विद्यालय गूंज उठा। इस प्रकार से शाला परिवार में छात्र-छात्राओं ने हर्षोउल्लास से नवरात्रि उत्सव मनाया। संस्था के प्राचार्य श्री जायसवाल, शिक्षक ललित देवागन, राहुल पटेल, अखिलेश पटेल, ज्ञानेश्वर साहू, निशु गुप्ता, गोविंद साहू, अनिल कुमार, यामिनी मानिकपुरी, आयुषी जैन, कैलाश सिंह, छोटू राम साहू, राजा तनतुवे, सरिता साहू, रेणुका पटेल, सविता साहू, रितिका साहू, आरती धीवर, सुमित्रा पटेल, सुखदेव साहू, विजय चंद्राकर, गीता साहू ,नरेश साहू सहित बड़ी संख्या में पालकगण मौजूद रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47