Advertisement

तीसरे दिन 2 जमा, 18 ने खरीदे नामांकन पत्र,अब तक नामांकन 2 जमा, 27 ने लिया

तीसरे दिन 2 जमा, 18 ने खरीदे नामांकन पत्र,अब तक नामांकन 2 जमा, 27 ने लिया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए तीसरे दिन सोमवार को जिलें की तीन विधानसभा क्षेत्र के 18 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र फार्म ख़रीदें। वही दो अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पहले दिन 21 अक्टूबर 9 अभ्यर्थियों ने नामांकित फार्म क्रय किए थे, तीसरे दिन सोमवार 23 अक्टूबर को 18 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म खरीदे, इस प्रकार जिलें के तीनों विधानसभा के लिए अब तक कुल 27 फार्म बिके। उनमें से 23 अक्टूबर सोमवार को दो अभ्यर्थियों रविंद्र चौबे क्षेत्र क्रमांक 68 विधानसभा क्षेत्र साजा और आशीष छाबड़ा क्षेत्र क्रमांक 69 विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा दोनों प्रत्याशियों ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की और से क्षेत्र के रिटर्निग आफिसर को नामांकन पत्र दाखिल किए।
तीसरे दिन नामांकन खरीदने वाले प्रत्याशियों में क्षेत्र क्रमांक 68 विधानसभा क्षेत्र साजा से 5 प्रत्याशियों ईश्वर साहू भाजपा, निखलेश कुमार साहू, मंशाराम घृतलहरे, श्याम लाल साहू और अशोक जैन आम आदमी पार्टी, राजेन्द्र पटेल जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से नामांकन लिया। क्षेत्र क्रमांक 69 विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा से 6 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे, इनमें दरबत सिंह वर्मा, अजय तिवारी, श्रीमती तीलबाई साहू, प्रमोद कुमार साहू, प्रसून शुक्ला, गिरधारी लाला देवांगन हैं। इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक 70 विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ से ओमप्रकाश बाजपेयी बहुजन समाज पार्टी, सनद कुमार मारकण्डेय सर्वधर्म पार्टी, गुरू रूद्रकुमार इंडियन नेशनल क्रांग्रेस, भारती गर्धव राष्ट्रवादी पार्टी, ईश्वर दास चौसर्रे आम आदमी पार्टी, दयालदास बघेल भाजपा और अंजोर दास धृतलहरे आम आदमी पार्टी से नामांकन फार्म खरीदी। उल्लेखनीय हैं कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत बेमेतरा जिलें में द्वितीय चरण में हो रहें निर्वाचन के लिये प्रत्याशी 30 अक्टूबर 2023 तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबर 2023 हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47