साहू समाज संघ ने जिला जीवनदीप समिति में 51000 रुपये की प्रदान की सहयोग राशि

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर/14 जून /2021आज कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह को साहू समाज संघ के द्वारा 51000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई। उक्त राशि चेक के माध्यम से जिला जीवनदीप समिति को प्रदान की गई।
कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने सभी विभागों से यह अपील की थी कि वे कोविड-19 महामारी से लड़ने हेतु स्वेच्छा से सहयोग के लिए आगे आए। इसी तारतम्य में आज साहू समाज संघ ने सहयोग का हाथ बढ़ाते हुए यह राशि प्रदान की है। साहू समाज संघ ने कहा कि कोरोना महामारी के अल्प समय में नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह द्वारा अच्छे कार्य के लिए आभारी है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

साहू समाज संघ के जिलाध्यक्ष जोखनलाल साहू, कार्यकारी अध्यक्ष गैबीनाथ साहू, पूर्व अध्यक्ष रामकृपाल साहू, महासचिव अशोक साहू एवं रामलल्लू साहू, संतोष साहू, अनुरुध प्रसाद, लालजी, रमेश साहू द्वारा बताया गया कि साहू समाज ने यह राशि स्वेच्छा से सहयोग की।

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने इस सहयोग के लिए साहू समाज संघ का आभार व्यक्त किया एवं आगे ऐसे सहयोग की आशा रखी। कलेक्टर ने साहू समाज संघ के सदस्यों को इस कोरोना काल में अपने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य संपादित करने को कहा। सामाजिक दूरी बनाये रखकर, माॅस्क पहनने एवं समय-समय पर सेनेटाईजर का उपयोग करते रहने की सलाह दी। साथ ही साथ अपने परिवारो का भी ख्याल रखने समझाईस दी।