
सीएम भूपेश बघेल की उपस्थिति में साजा से कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री रविंद्र चौबे ने जमा किया नामांकन
बेमेतरा – विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में आज बुधवार को जिलें के साजा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री रविंद्र चौबे ने सीएम भूपेश बघेल की उपस्थिति में नामांकन का एक और सेट जमा किया। इस अवसर पर उनके साथ युथ आइकॉन अविनाश चौबे, निज सचिव डीपी तिवारी, साजा ब्लाक अध्यक्ष संतोष वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहें।










